नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कतर के पूर्व अमीर (Father Amir) शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कतर ने विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के मौजूदा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "कतर के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि की नई बुलंदियों तक पहुंचाया। फरवरी 2024 में कतर की अपनी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मैं कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।"
We deeply mourn the passing of Father Amir of State of Qatar, HH Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani. A visionary leader who led Qatar to great levels of development and prosperity, we remember him also as a true friend whom I had the honour of meeting during my last visit to Qatar…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2026
74 वर्ष की आयु में पूर्व अमीर शेख हमद का हुआ निधन
इससे पहले कतर के अमीरी दीवान (Amiri Diwan) ने घोषणा की थी कि कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अमीरी दीवान ने अपने बयान में कहा, "ईश्वर की इच्छा और नियति पर अटूट विश्वास के साथ अमीरी दीवान देश की इस बड़ी क्षति पर शोक व्यक्त करता है। फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का आज सुबह निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने 1995 से 2013 तक कतर पर शासन किया। उनके कार्यकाल में ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध कतर ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।
#Qatari flags are fowing at half-mast across the country on as the nation mourns the passing of the Father Amir, Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani. He passed away earlier on Sunday, prompting an outpouring of tributes from leaders from all over the world. pic.twitter.com/rgRYge04aA
— Doha News (@dohanews) July 12, 2026
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के शासन में लागू हुआ स्थायी संविधान
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के शासनकाल में 2004 में कतर का पहला स्थायी संविधान लागू किया गया। साथ ही नगरपालिका चुनावों की शुरुआत हुई, जिसमें महिलाओं को मतदान करने और चुनाव लड़ने का अधिकार भी दिया गया। इन सुधारों को कतर के आधुनिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।
Add GTC Bharat on Google