मॉस्को, रूस: मॉस्को में रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने सोमवार को यूक्रेन के दो ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। शहर के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने यह जानकारी दी, जैसा कि टास समाचार एजेंसी ने बताया। उन्होंने कहा, "रक्षा मंत्रालय की वायु रक्षा इकाइयों ने मॉस्को की ओर आ रहे दो ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। राहत और बचाव दल घटनास्थल पर काम कर रहे हैं।"
इससे पहले सोबयानिन ने बताया था कि एक ड्रोन पश्चिमी मॉस्को की एक रिहायशी इमारत से टकरा गया, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बीच, येरेवन में वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) से मुलाकात की।
वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कही अहम बातें
ज़ेलेंस्की ने कहा, "आपने ‘शैडो फ्लीट’ के मुद्दे पर अन्य देशों के लिए मजबूत उदाहरण पेश किया है। इससे रूसी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है, खासकर इस साल। हम आपके सैनिकों के प्रशिक्षण मिशनों के लिए भी आभारी हैं।" सोशल मीडिया पोस्ट में ज़ेलेंस्की ने बताया कि आर्मेनिया में उनकी बैठकों का मुख्य फोकस यूरोपीय सहयोगियों के साथ समन्वय पर रहा, जो सोमवार को होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले महत्वपूर्ण है।
The first day of meetings and negotiations in Armenia ahead of the European Political Community Summit was dedicated to our coordination with European partners. There are three key objectives.First: we are doing everything possible to bring a dignified end to the war closer. I…
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) May 3, 2026
ज़ेलेंस्की ने तीन प्रमुख उद्देश्यों का जिक्र किया:
- युद्ध को सम्मानजनक तरीके से समाप्त करने के प्रयास तेज करना
- रूस पर कूटनीतिक दबाव बनाए रखना
- यूक्रेन की एयर डिफेंस और ऊर्जा सहयोग को मजबूत करना
यूक्रेन को 90 अरब यूरो के यूरोपीय सहायता पैकेज
ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लिए 90 अरब यूरो के यूरोपीय सहायता पैकेज को लागू करने और आने वाले सर्द मौसम की तैयारियों पर भी काम किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन से पहले, उन्होंने नॉर्वे, फिनलैंड और चेक गणराज्य के नेताओं से भी मुलाकात की, ताकि रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूरोपीय समर्थन को मजबूत किया जा सके। रविवार को यूरोपीय नेता यूरोपीय राजनीतिक समुदाय शिखर सम्मेलन के 8वें संस्करण में भाग लेने के लिए आर्मेनिया पहुंचे।
Add GTC Bharat on Google