वॉशिंगटन, अमरीका: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमरीका ने ईरान के साथ चल रहा युद्ध समाप्त कर दिया है और ईरान ने कभी परमाणु हथियार न बनाने पर सहमति जताई है। हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि किसी भी समझौते पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर बर्ट जोन्स के समर्थन में आयोजित एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हमने आज ईरान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया है और उन्होंने परमाणु हथियार न रखने पर सहमति दी है।"
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमरीका और ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बेहद करीब हैं। उनके अनुसार, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस सप्ताहांत यूरोप में संभावित समझौता समारोह में शामिल हो सकते हैं।
🇺🇸🇮🇷⚡️ — President Trump on Iran:We ended the war with Iran today, and they have agreed never to have a nuclear weapon, something that we insisted on. That was the whole purpose. That was 95% of it, and they've done it in the most powerful way you can do it. pic.twitter.com/5adsFp9Nvg
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) June 12, 2026
हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने स्पष्ट किया कि समझौते को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि ईरान ने अभी तक किसी औपचारिक समझौते को मंजूरी नहीं दी है।
The brutal U.S. attacks on Indian commercial vessels which have killed at least three Indian nationals, stand as clear evidence of America’s ongoing policy of armed robbery and State piracy.We extend our sympathies to the families and friends of the slain Indian sailors and…
— Esmaeil Baqaei (@IRIMFA_SPOX) June 11, 2026
ट्रंप पहले भी कई बार कर चुके हैं समझौते का दावा
इस बीच, ईरानी समाचार एजेंसी Tasnim ने ट्रंप के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले दो महीनों में भी ट्रंप कई बार समझौता होने का दावा कर चुके हैं, इसलिए आधिकारिक ईरानी घोषणा से पहले ऐसे बयानों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह भी कहा कि बातचीत में प्रगति को देखते हुए उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले और बमबारी को रद्द कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया में इज़राइल, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किये और पाकिस्तान जैसे देशों की भी भूमिका रही है।
Media Claims of Finalized Iran-US Agreement Baseless A Tasnim report dismissed recent claims by a British outlet about a finalized draft agreement between Iran and the US as unfounded. https://t.co/kvLOBWm1jP
— Tasnim News Agency (@Tasnimnews_EN) June 11, 2026
कतर के दूत और ईरान के विदेश मंत्री के बीच कई मुद्दों पर सहमति
रिपोर्टों के अनुसार, कतर के दूत अली अल-थावादी और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच देर रात तक चली बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है। हालांकि अंतिम मंजूरी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मिलना अभी बाकी है।
🚨 JUST IN: PRESIDENT TRUMP ANNOUNCES:“WE ENDED THE WAR WITH IRAN TODAY.”TRUMP ALSO SAYS THE DOCUMENTS ARE IN FINAL SHAPE AND A SIGNING WILL TAKE PLACE SOON. pic.twitter.com/lIxy0Ro73w
— Crypto News Hunters 🎯 (@CryptoNewsHntrs) June 12, 2026
Add GTC Bharat on Google