हॉर्मुज़ नाकाबंदी का विरोध: अमरीका ने इस्लामाबाद में ईरान के साथ शांति वार्ता विफल होने के बाद हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में नाकाबंदी शुरू कर दी है। इस अभियान की निगरानी कर रहे यूएस सेंट्रल कमांड ने सोमवार रात पुष्टि की कि नाकाबंदी 1400 GMT से लागू हो गई है। यह नाकाबंदी ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले सभी जहाजों पर लागू होगी, जिनमें अरब सागर और ओमान की खाड़ी के जहाज भी शामिल हैं।
हालांकि, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले की दुनिया के कई बड़े देशों ने आलोचना की है, जिनमें चीन भी शामिल है। वहीं, NATO देशों ने इस नाकाबंदी में अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है। यह कदम क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकता है, क्योंकि ईरान इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर अपना नियंत्रण होने का दावा करता है।
𝗗𝗼𝗻𝗮𝗹𝗱 𝗝. 𝗧𝗿𝘂𝗺𝗽 𝗧𝗿𝘂𝘁𝗵 𝗦𝗼𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗣𝗼𝘀𝘁 𝟭𝟮:𝟰𝟯 𝗔𝗠 𝗘𝗦𝗧 𝟬𝟰.𝟭𝟯.𝟮𝟲The United States to Blockade Ships Entering or Exiting Iranian Ports on April 13 at 10:00 A.M. ET. Thank you for your attention to this matter! President DJT
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) April 13, 2026
अमरीकी हॉर्मुज़ नाकाबंदी का विरोध करने वाले देश
हालांकि, गैर-ईरानी बंदरगाहों से आने वाले जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। इस कदम के जरिए अमेरिका ईरान की आय के स्रोत को कम करना चाहता है, जो वह जहाजों से टोल वसूलकर प्राप्त करता था। अमेरिकी हॉर्मुज़ नाकाबंदी का विरोध करने वाले देशों में कई बड़े देश शामिल हैं।
चीन
चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में नाकाबंदी न लगाए। उन्होंने कहा, “हमारे ईरान के साथ व्यापार और ऊर्जा समझौते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि कोई हमारे मामलों में हस्तक्षेप न करे।” उन्होंने यह भी कहा कि यह जलमार्ग चीन के लिए खुला है।
Chinese Defense Minister Admiral Dong Jun:"We have trade and energy agreements with Iran; we expect others not to interfere in our affairs. The Strait of Hormuz is open to us."China is issuing a warning to the US. pic.twitter.com/oIQK9845Ty
— Daily Iran News (@DailyIranNews) April 13, 2026
BREAKING: Chinese foreign ministry spokesman Guo Jiakun says the US “increased military operations and took a targeted blockade action, which will only exacerbate tensions and undermine the already fragile ceasefire agreement”.🔴 LIVE updates: https://t.co/h9U0X7iwxy pic.twitter.com/QOBY0fqvCn
— Al Jazeera English (@AJEnglish) April 14, 2026
ब्रिटेन (UK)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्पष्ट किया कि उनका देश इस नाकाबंदी में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा, “हम इस नाकाबंदी का समर्थन नहीं कर रहे हैं। व्यापार के लिए इस जलमार्ग का खुला रहना जरूरी है।”
British Prime Minister Keir Starmer has firmly stated that the United Kingdom will not participate in a proposed blockade of the Strait of Hormuz, nor will it be drawn into the broader war with Iran, despite mounting international pressure.Speaking to BBC Radio 5 Live on… pic.twitter.com/Ax57OygIkL
— Roya News English (@RoyaNewsEnglish) April 13, 2026
फ्रांस
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सीधे तौर पर विरोध नहीं किया, लेकिन “शांतिपूर्ण बहुराष्ट्रीय” और “सख्त रक्षात्मक” मिशन की वकालत की। उन्होंने कहा कि यूके के साथ मिलकर ऐसे देशों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जो इस जलमार्ग में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करना चाहते हैं।
No effort must be spared to swiftly reach, through diplomatic means, a strong and lasting settlement to the conflict in the Middle East. Such a settlement must provide the region with a robust framework enabling all to live in peace and security.…
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) April 13, 2026
जर्मनी
जर्मनी ने भी संकेत दिया है कि वह इस नाकाबंदी में हिस्सा नहीं लेगा। जर्मनी पहले ही ईरान युद्ध में किसी भी सैन्य भागीदारी से इनकार कर चुका है।
I am deeply concerned about developments in the Palestinian territories. In my phone call with Prime Minister @netanyahu, I made it clear: There must be no de facto annexation of the West Bank.
— Bundeskanzler Friedrich Merz (@bundeskanzler) April 13, 2026
सऊदी अरब
सऊदी अरब अमेरिका पर दबाव बना रहा है कि वह हॉर्मुज़ नाकाबंदी खत्म करे और बातचीत का रास्ता अपनाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब ने अपने तेल निर्यात को बनाए रखने के लिए कच्चे तेल को रेगिस्तान के रास्ते रेड सी तक पाइपलाइन से भेजना शुरू कर दिया है।
🇸🇦🇺🇸 Saudi Arabia is telling Trump to back off the blockade before Iran shuts down the only route keeping Gulf oil flowing...Saudi Arabia is reportedly privately pressing Washington to drop the Hormuz blockade and return to negotiations. The reason is simple: if Iran… https://t.co/9QlULPKa7O pic.twitter.com/GKiTAENBHB
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 14, 2026
वैश्विक कच्चे तेल का लगभग 20% हॉर्मुज़ से गुजरता है
गौरतलब है कि हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि वैश्विक कच्चे तेल और एलएनजी का लगभग 20% इसी रास्ते से गुजरता था। यह जलमार्ग 28 फरवरी से ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद IRGC द्वारा अवरुद्ध किया गया था, जब अमेरिका और इज़राइल ने तेहरान पर बमबारी की थी। हालांकि, 7 अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम के बाद ईरान ने इसे फिर से खोलने पर सहमति जताई थी।