नई दिल्ली, भारत: “लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है” — इस बात पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, “यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद सुरक्षित हैं। मैं उनके निरंतर सुरक्षा और कुशलता की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।”
Relieved to learn that President Trump, the First Lady and Vice President are safe and unharmed following the recent security incident at a Washington DC hotel. I extend my best wishes for their continued safety and well-being. Violence has no place in a democracy and must be…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
वाशिंगटन हिल्टन के लॉबी में गोली चलने की घटना
शनिवार शाम White House Correspondents' Dinner के दौरान अफरा-तफरी मच गई, जब वाशिंगटन हिल्टन के लॉबी में कथित तौर पर गोली चलने की घटना सामने आई। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण उनकी जान बच गई। उन्होंने कहा कि अधिकारी को बेहद नजदीक से शक्तिशाली हथियार से गोली मारी गई थी, लेकिन जैकेट ने उन्हें बचा लिया।
Firing at White House Correspondents' Dinner in Washington, DC | US President Donald Trump posts a video of the accused shooter running past the Secret Service checkpoint outside the hotel ballroom where the White House Correspondents’ Dinner was taking place. pic.twitter.com/thusxg0sPp
— ANI (@ANI) April 26, 2026
प्रेस ब्रीफिंग रूम में ट्रंप ने दी जानकारी
प्रेस ब्रीफिंग रूम में घटना के बाद संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि भवन पूरी तरह सुरक्षित नहीं था। उन्होंने कहा, “मैंने अभी उस अधिकारी से बात की है, वह ठीक हैं और उनका मनोबल बहुत ऊंचा है। हम सभी उन्हें प्यार और सम्मान देते हैं। वह अपने काम पर गर्व करते हैं, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट हैं।”
भविष्य में उच्च स्तर की सुरक्षा की जरूरत है- ट्रंप
ट्रंप ने इसके आगे कहा कि भविष्य में उच्च स्तर की सुरक्षा की जरूरत है, जिसमें बुलेटप्रूफ ग्लास और ड्रोन-प्रूफ व्यवस्था शामिल होगी। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से अधिक सुरक्षित बॉलरूम की मांग कर रही थीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया और हमलावर को काबू कर लिया गया।