असम: पीएम मोदी की मौजूदगी में हिमंता बिस्वा सरमा ने ग्रहण की मुख्यमंत्री पद की शपथ...

By  Preeti Kamal May 12th 2026 10:27 AM

May 12, 2026 12:13 PM

Live Update: पीएम ने केंद्रीय मंत्रियों और NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अभिवादन किया

गुवाहाटी: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में केंद्रीय मंत्रियों और NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अभिवादन किया।

May 12, 2026 12:10 PM

Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगियों को दी बधाई

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बधाई दी।

May 12, 2026 12:09 PM

Live Update: भाजपा के अजंता नेओग ने मुख्यमंत्री की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली

गुवाहाटी: भाजपा के अजंता नेओग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

May 12, 2026 12:07 PM

Live Update: AGP अध्यक्ष अतुल बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली

गुवाहाटी: असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

May 12, 2026 12:03 PM

Live Update: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली

गुवाहाटी: बीजेपी के रामेश्वर तेली ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

May 12, 2026 11:56 AM

Live Update: हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया...

गुवाहाटी: भाजपा के हिमंत बिस्वा सरमा ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

May 12, 2026 11:50 AM

Live Update: हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की

गुवाहाटी, असम: हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

May 12, 2026 11:45 AM

Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह स्थल पर पहुंचे

गुवाहाटी, असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह स्थल पर पहुंचे। बीजेपी के दिग्गज नेता हिमंता बिस्वा सरमा अब से थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं।

May 12, 2026 11:43 AM

Live Update: हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे

असम के मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे।

May 12, 2026 11:41 AM

Live Update: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है- पुष्कर सिंह धामी

गुवाहाटी, असम: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं... प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है..."

May 12, 2026 11:39 AM

Live Update: "मैं असम की जनता को प्रणाम करता हूं"- मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस

गुवाहाटी, असम: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है। असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं असम की जनता को प्रणाम करता हूं। मेरा विश्वास है कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार असम बदला है, अब ये असम के विकास के 5 साल होंगे..."


May 12, 2026 11:38 AM

Live Update: हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ समारोह में पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

गुवाहाटी: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "हम सबके लिए बहुत सुखद दिन है। असम में तीसरी बार भाजपा सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बन रही है। ये हिमंत बिस्वा सरमा की मेहनत है जिन्होंने असम में हर एक व्यक्ति के लिए बहुत सुंदर कार्य किया और जनता ने भी पूरा विश्वास और आशीर्वाद उन्हें दिया।"

May 12, 2026 11:30 AM

Live Update: पीएम मोदी के आशीर्वाद से हिमंत बिस्वा सरमा असम को अनंत ऊंचाइयों तक ले जाएंगे- शिवराज सिंह चौहान

गुवाहाटी, असम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "विकसित भारत के लिए विकसित असम डबल इंजन की सरकार ने बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से हिमंत बिस्वा सरमा इसे अनंत ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

May 12, 2026 11:26 AM

Live Update: डबल इंजन की सरकार असम में भी बहुत तेजी से काम करेगी- एकनाथ शिंदे

गुवाहाटी, असम: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। यहां खुशी का माहौल है... उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया है... गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के कारण असम में भी हमें कामयाबी मिली है... डबल इंजन की सरकार असम में भी बहुत तेजी से काम करेगी।"

May 12, 2026 11:23 AM

Live Update: भाजपा जहां एक बार आती है वहां बार-बार आती है- केशव प्रसाद मौर्य

गुवाहाटी, असम: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "असम में तीसरी बार भाजपा-NDA सरकार बनने से उत्तर प्रदेश के लोग भी झूम रहे हैं...तीसरी बार भाजपा सरकार बनना एक संदेश है कि भाजपा जहां एक बार आती है वहां बार-बार आती है। उसका कारण हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और हिमंत बिस्वा सरमा की अगवाई में असम का सर्वांगीण विकास।"

May 12, 2026 11:18 AM

Live Update: "यह बहुत ही खुशी का पल है"- रिनिकी भुइयां सरमा

गुवाहाटी, असम: मनोनीत मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे।उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, "यहां आकर हम बहुत खुश और आनंदित महसूस कर रहे हैं।" उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा, "यह बहुत ही खुशी का पल है।"

May 12, 2026 11:16 AM

Live Update: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल खानपारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचीं

गुवाहाटी, असम: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल खानपारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचीं। उन्होंने कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा को बहुत-बहुत बधाई। तीसरी बार लगातार सरकार बनी है। हैट्रिक कायम हुई, शानदार जीत हुई है। ये दिखाता है कि जिस तरीके से NDA सरकार ने शांतिपूर्ण वातावरण कायम किया और विकास का नया अध्याय लिखा उसने जनता के भरोसे को जीता है। जनता ने अपने विश्वास की मोहर तीसरी बार लगाई है।"

May 12, 2026 11:00 AM

Live Update: हम भाजपा की ओर से उन सभी का स्वागत करते हैं- दिलीप सैकिया

गुवाहाटी: असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में तीसरी बार भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है... शपथ ग्रहण के लिए लाखों लोग असम के अलग-अलग हिस्सों से यहां आए हैं... हम भाजपा की ओर से उन सभी का स्वागत करते हैं..."

May 12, 2026 10:47 AM

Live Update: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गुवाहाटी पहुंची...

 गुवाहाटी, असम: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गुवाहाटी पहुंची। उन्होंने कहा, "असम की जनता को बहुत धन्यवाद कि उन्होंने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। आज असम के लिए भी बहुत खुशी की बात है आज मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनी है।"

May 12, 2026 10:43 AM

Live Update: हिमंता के शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे यहां हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए हैं।

May 12, 2026 10:41 AM

Live Update: गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचे सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे यहां हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए हैं।

May 12, 2026 10:40 AM

Live Update: हम तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं- अतुल बोरा

AGP अध्यक्ष अतुल बोरा ने गुवाहाटी में असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, 'हम तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पिछले 5 सालों से जिस प्रकार से काम हुआ लोगों ने भारी बहुमत दिया है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में जितने काम हुए हैं वो आजादी के बाद कभी नहीं हुआ था।'

May 12, 2026 10:37 AM

Live Update: निश्चित रूप से असम का विकास होगा- गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'असम की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर जो विश्वास रखा है निश्चित रूप से हिमंता बिस्वा सरमा उस विश्वास को सार्थक करेंगे। निश्चित रूप से असम का विकास होगा। मेरे विभाग की ओर से भी करीब 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है। काम और गति से होगा।'

May 12, 2026 10:35 AM

Live Update: असम के लिए रवाना हुए शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए।

गुवाहाटी, असम: असम विधानसभा चुनावों भारतीय जनता पार्टी और NDA गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। हिमंता बिस्वा सरमा के साथ 4 मंत्री भी शपथ लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूबे के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर शर्मा और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि असम विधानसभा चुनावों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटें जीती थीं जिनमें बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर परचम लहराया था।

हिमंता बिस्वा सरमा के साथ आज शपथ लेने वालों में बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो और बीजेपी विधायक अजंता नेओग शामिल हैं। वहीं, बीजेपी के सनियर लीडर रणजीत दास असम विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद X पोस्‍ट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि वह आज 'शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक भी करेंगे। हिमंत विश्व शर्मा के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई बड़े नेता शामिल होंगे।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.