CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी, NTA ने बदला दोपहर सत्र का समय
नई दिल्ली, भारत: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शनिवार को बताया कि CUET-UG 2026 परीक्षा कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई। एजेंसी ने आश्वासन दिया कि प्रभावित सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा का पूरा समय दिया जाएगा ताकि किसी को नुकसान न हो। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि यह व्यवधान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ओर से आई तकनीकी समस्या के कारण हुआ था, जिसे अब ठीक कर लिया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर सत्र के लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी, जबकि परीक्षा अब निर्धारित समय 3:00 बजे के बजाय शाम 4:00 बजे शुरू होगी। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया जा रहा है और उन्हें अपनी परीक्षा अवधि पूरी होने के बाद ही केंद्र से बाहर जाने की अनुमति मिलेगी।
Technical glitch ke karan aaj (30 May 2026) CUET UG exam ki shuruaat kuch centres par delay ho gayi hai. NTA ke anusar issue solve hone ke baad exam shuru hoga aur candidates ko compensatory time diya jayega.https://t.co/B4ekMd2IJX#CUET2026 #NTA #ExamUpdate #BreakingNews pic.twitter.com/UHGjiTm0jm
— Alok (@Alokkumar9198) May 30, 2026
तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी हुई
NTA ने अपने बयान में कहा, "TCS ने सूचित किया है कि 30 मई 2026 को कुछ परीक्षा केंद्रों पर CUET (UG) 2026 की शुरुआत में तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी हुई। समस्या का समाधान कर लिया गया है और परीक्षा पूरी क्षतिपूर्ति अवधि के साथ आयोजित की जा रही है ताकि किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो।" एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।
NTA tweets - TCS has reported that a technical glitch at their end delayed the commencement of CUET (UG) 2026 at some centres on 30.05.2026. The issue has since been resolved, and the exam is being conducted with full compensatory time so that no candidate is disadvantaged.… pic.twitter.com/fFth4ByLrQ
— ANI (@ANI) May 30, 2026
NTA ने 28 मई को परीक्षा स्थगित कर दी थी
इससे पहले 24 मई को NTA ने 28 मई को आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2026 की परीक्षा को स्थगित कर दिया था। यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) अवकाश की तिथि में बदलाव किए जाने के बाद लिया गया था। NTA ने तब जानकारी दी थी कि 28 मई की दोनों पालियों की परीक्षाएं बाद में घोषित नई तारीखों पर आयोजित की जाएंगी।