UP Board Result 2026: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे देखें रिजल्ट...

By  Preeti Kamal April 23rd 2026 05:22 PM

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही यह बात सामने आई कि परीक्षा में हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। यूपी बोर्ड 10वीं में 90.42% स्टूडेंट्स पास हैं। हाईस्कूल में 97.83% अंक लाकर कशिश और अंशिका टॉपर रही हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 26.1 लाख छात्र शामिल हुए, जिनमें से 23.52 लाख पास हुए, जिससे सफलता दर 90.42% रही। इंटरमीडिएट परीक्षा में 24.86 लाख छात्र शामिल हुए, जिनमें से 19.98 लाख पास हुए, और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38% रहा। लड़कियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया—कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक के साथ हाईस्कूल में टॉप किया, जबकि शिखा वर्मा ने इंटरमीडिएट में 97.60% अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

पिछली सरकारों पर किया तीखा हमला

इसके आगे शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत, जहां परीक्षा सूची में हेरफेर होता था, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परीक्षाएं निष्पक्ष और बिना किसी अनियमितता के आयोजित की गईं। ये शानदार परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों के समर्पित प्रयासों को दर्शाते हैं।

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास

सीतापुर की शिखा वर्मा ने 12वीं में यूपी में टॉप किया है। शिखा ने 97.60 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर नंदनी गुप्ता और श्रिया वर्मा हैं। दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं। नंदिनी के पिता बेल्डिंग का काम करते हैं। तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं हैं। सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी नंबर मिले हैं। सुरभि के पिता इफको फैक्ट्री में जॉब करते हैं। यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप-10 में 23 छात्रों ने जगह बनाई है। इनमें सीतापुर के चार स्टूडेंट हैं। इन छात्रों ने 500 में 488 से 477 अंक हासिल किए हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। जिन छात्राओं ने राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल किया है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना Roll Number डालकर ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Board 10th Result 2026 on upmsp.edu.in: यहां देखें...

  • स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: रिजल्ट लिंक सर्च करें: होमपेज पर 'परीक्षाफल' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें: नए पेज खुल, यहां 'हाई स्कूल (कक्षा X) का परीक्षाफल वर्ष 2026' लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: डिटेल्स भरें: अब अपना जिला और साल चुनें और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करके 'View Result' पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: मार्कशीट चेक करें: आपके यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे चेक करें।
  • स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें: आगे के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लेकर रख लें।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.