'Never Say Never': डेविड फ्रेंकल ने तीसरी फिल्म की संभावना से नहीं किया इनकार
लॉस एंजेलिस, अमरीका: निर्देशक David Frankel ने संकेत दिए हैं कि The Devil Wears Prada 3 की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। The Devil Wears Prada 2 को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद फ्रेंकल ने कहा कि अगर सही मौका मिला तो वह एक बार फिर इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी के किरदारों की दुनिया में लौटना पसंद करेंगे।
हाल ही में रिलीज हुई सीक्वल फिल्म में लगभग 20 साल बाद ओरिजिनल स्टारकास्ट की वापसी हुई, जिसमें Meryl Streep, Anne Hathaway, Emily Blunt और Stanley Tucci शामिल हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब तीसरे पार्ट को लेकर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है।
उम्मीद नहीं थी कि पहली फिल्म के बाद दूसरी फिल्म बनाएंगे- डेविड फ्रेंकल
Variety से बातचीत में डेविड फ्रेंकल ने माना कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि वह पहली फिल्म के बाद दूसरी फिल्म बनाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वह तीसरी फिल्म की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “देखिए, इस फिल्म को बनाने में हमें 20 साल लग गए। मैंने कहा था ‘अब कभी नहीं’, और अब हम यहां हैं। इसलिए मैं दोबारा ‘कभी नहीं’ नहीं कहूंगा। देखते हैं आगे क्या होता है। अगर इन किरदारों के साथ फिर लौटने और इन शानदार कलाकारों के साथ कुछ महीने बिताने का मौका मिला, तो जाहिर तौर पर मुझे बहुत खुशी होगी।”
पहली फिल्म के कई यादगार रेफरेंस और कॉलबैक जोड़े गए
फ्रेंकल ने यह भी बताया कि सीक्वल में पहली फिल्म के कई यादगार रेफरेंस और कॉलबैक जोड़े गए हैं। एंडी के टूथब्रश वाले शुरुआती सीन से लेकर “identical belts” और मशहूर “cerulean sweater” रेफरेंस तक, कई नॉस्टैल्जिक पल फिल्म में शामिल किए गए। उन्होंने कहा कि इन रेफरेंस को बैलेंस करना आसान नहीं था। “कुछ चीजें जैसे बेल्ट वाला सीन बाद में जोड़े गए।
'The Devil Wears Prada 2', 01 मई 2026 को हुई थी रिलीज
वहीं, cerulean sweater और ‘A million girls would kill for this job’ जैसी लाइनें शामिल करना आसान था। लेकिन बाद में हमें कुछ रेफरेंस हटाने पड़े क्योंकि अगर बहुत ज्यादा होते तो दर्शक परेशान हो सकते थे।” 'The Devil Wears Prada 2', 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।