पंजाब की पृष्ठभूमि में क्राइम की नई कहानी: 'Lawrence of Punjab' जल्द रिलीज...

By  Preeti Kamal April 20th 2026 10:40 AM -- Updated: April 19th 2026 07:41 PM

मुंबई, महाराष्ट्र: ZEE5 ने अपनी आगामी डॉक्यू-सीरीज़ 'Lawrence of Punjab' की रिलीज़ डेट की घोषणा की है, जो लॉरेंस बिश्नोई की आपराधिक पहचान की यात्रा को संस्कृति, सिस्टम और उसकी दृश्यता के माध्यम से प्रस्तुत करती है। ZEE5 ने इस ओरिजिनल डॉक्यू-सीरीज़ का एक दमदार और आकर्षक ट्रेलर जारी किया है।

यह सीरीज़ Riverland Entertainment द्वारा प्रोड्यूस की गई है और इसका निर्देशन Raghav Darr ने किया है। यह 27 अप्रैल को प्रीमियर होगा। निर्माताओं के अनुसार, 'Lawrence of Punjab' एक आपराधिक पहचान की यात्रा को संस्कृति, सिस्टम और दृश्यता के नजरिए से दिखाती है।

कई पहलुओं से होकर गुजरती है फिल्म की कहानी

छात्र राजनीति, संगीत, विचारधारा और मीडिया के प्रभाव से यह सीरीज़ यह समझाने की कोशिश करती है कि कैसे महत्वाकांक्षा, शक्ति और धारणा मिलकर एक नए डिजिटल अपराध तंत्र को जन्म देती हैं। लॉरेंस बिश्नोई को एक प्रमुख केस स्टडी के रूप में प्रस्तुत करते हुए, यह कहानी सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि व्यापक सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भों और उनके परिणामों को भी उजागर करती है।

ZEE5 ने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया ट्रेलर

निर्देशक Raghav Darr ने कहा कि 'Lawrence of Punjab' को सिर्फ एक क्राइम स्टोरी के रूप में नहीं देखा गया। हमारा उद्देश्य यह समझना था कि ऐसी पहचानें कैसे बनती हैं—उनका वातावरण, प्रभाव और सिस्टम क्या होते हैं। साथ ही, यह दिखाना भी जरूरी था कि इन यात्राओं के पीछे क्या परिणाम रह जाते हैं। हमने इस सीरीज़ को जानकारीपूर्ण और मानवीय दृष्टिकोण से पेश करने की कोशिश की है।

सीरीज़ को संतुलन और संवेदनशीलता के साथ बनाया गया 

प्रोड्यूसर राघव खन्ना ने कहा कि पंजाब एक मजबूत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाली भूमि है। 'Lawrence of Punjab' हाल की घटनाओं और कई दृष्टिकोणों के माध्यम से शक्ति और प्रभाव की जटिलताओं को दर्शाती है। इस डॉक्यू-सीरीज़ को संतुलन, संयम और संवेदनशीलता के साथ बनाया गया है।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.