हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा का नया बड़ा प्रोजेक्ट, ऑस्कर विजेता Russell Crowe संग करेंगी 'Bluefly'

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की नई साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर 'Bluefly' में ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी और इसकी कहानी रहस्य, एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी।

By  Preeti Kamal August 7th 2026 01:10 PM -- Updated: August 7th 2026 12:32 PM

वॉशिंगटन: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। प्रियंका अब ऑस्कर विजेता अभिनेता रसेल क्रो के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'Bluefly' में मुख्य भूमिका निभाएंगी।

फिल्म का निर्देशन निमरोद एंटल (Nimród Antal) करेंगे, जो इससे पहले Predators जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू होने वाली है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म बाज़ार TIFF Market में इसकी ग्लोबल सेल्स भी शुरू की जाएंगी।

फिल्म की कहानी रहस्मयी विमान को खोजने पर आधारित

फिल्म की कहानी एक ऐसे संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुवादक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कांगो के जंगलों में एक गुप्त सैन्य मिशन का हिस्सा बनता है। मिशन का उद्देश्य एक रहस्यमयी विमान को खोज निकालना है, जिसका अस्तित्व दुनिया से छिपाया गया है। जैसे-जैसे टीम विमान के करीब पहुंचती है, मिशन और भी खतरनाक और रहस्यमयी होता जाता है।

प्रियंका चोपड़ा और रसेल क्रो की दमदार जोड़ी करेगी कमाल

फिल्म के निर्माता Michael Jefferson, David Frigerio, Deborah Glover, Arianne Fraser, Delphine Perrier और Vanessa Yao Guo हैं। वहीं Highland Film Group इस फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरण का जिम्मा संभाल रहा है। Highland Film Group की CEO Arianne Fraser ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा और रसेल क्रो की दमदार जोड़ी इस हाई-स्टेक साइंस-फिक्शन थ्रिलर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। वहीं निर्देशक निमरोद एंटल ने इसे एक गहन, रोमांचक और किरदार-प्रधान साइंस-फिक्शन फिल्म बताया।

प्रियंका के आगामी प्रोजेक्ट्स

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा Prime Video की फिल्म 'The Bluff' में लीड रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'Heads of State' में Idris Elba और John Cena के साथ काम किया। आने वाले समय में वह एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Varanasi' (अप्रैल 2027) और सर्वाइवल थ्रिलर 'Reset' में Orlando Bloom के साथ भी दिखाई देंगी।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.