केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का केरल चुनाव पर बड़ा दावा, कहा- 'नतीजों में कई चौंकाने वाले सरप्राइज होंगे'...

By  Preeti Kamal April 2nd 2026 04:30 PM -- Updated: April 2nd 2026 03:30 PM

कोझिकोड, केरल: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को 2026 केरल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदर्शन को लेकर विश्वास जताया और कहा कि नतीजे "चौंकाने वाले" होंगे। उन्होंने कहा, "सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। जब नतीजे आएंगे तो कई सरप्राइज देखने को मिलेंगे। 'कमल' और उसके सहयोगियों की अच्छी संख्या के साथ लोग खुश होंगे।"

बीजेपी सांसद सुरेश गोपी ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पिनाराई विजयन के गृह क्षेत्र धर्माडम में रोड शो किया, जो पंड्याला मुक्कू से पिनरायी शहर तक निकाला गया।अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में त्रिशूर सीट से जीत दर्ज कर केरल में बीजेपी को ऐतिहासिक सफलता दिलाई थी।

प्रचार के दौरान धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल का आरोप

वहीं, केरल हाईकोर्ट ने सुरेश गोपी की 2024 लोकसभा चुनाव में त्रिशूर से जीत को चुनौती देने वाली याचिका को सुनवाई योग्य माना है। यह याचिका ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (CPI की युवा इकाई) के नेता बिनॉय एएस द्वारा दायर की गई है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक प्रतीकों और भावनाओं का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रभावित किया गया, जो अगर साबित होता है तो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 का उल्लंघन होगा। साथ ही मतदाताओं को लाभ और धन के प्रलोभन देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

'केरल में बीजेपी लगातार बढ़ रही है'- NDA उम्मीदवार

इस बीच, NDA उम्मीदवार अनूप एंटनी ने भी पार्टी की संभावनाओं को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "केरल में बीजेपी लगातार बढ़ रही है। 2011 में हमारा वोट शेयर 10% से कम था, जो अब 20% तक पहुंच गया है। पिछले 10 साल में बीजेपी ही एकमात्र पार्टी है जो लगातार बढ़ी है।" उन्होंने आगे कहा कि इस बार का चुनाव केरल की राजनीति के लिए ऐतिहासिक साबित होगा और लोग LDF और UDF दोनों से निराश होकर बदलाव चाहते हैं।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.