Punjab Budget 2026 LIVE: महिलाओं, किसानों और स्वास्थ्य के लिए बड़े ऐलान

By  Preeti Kamal March 8th 2026 12:55 PM -- Updated: March 9th 2026 04:28 PM

पंजाब: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 8 मार्च 2026 को विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी सरकार का पांचवां बजट है और यह जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य पंजाब के लोगों के जीवन में सुधार लाना, न्याय, समानता और विकास सुनिश्चित करना है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने 2022 में बदलाव के लिए वोट दिया था और सरकार उस भरोसे को पूरा करने के लिए काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने कठिन समय, खासकर बाढ़ के दौरान पंजाब के लोगों द्वारा दिखाई गई हिम्मत और एकजुटता की भी सराहना की और कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है।

स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा: ₹6,879 करोड़ का निवेश

  • प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और लोगों को सस्ती व बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के लिए ₹6,879 करोड़ का प्रावधान किया है। मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं:
  • मालेरकोटला में नया मेडिकल कॉलेज: सरकार ने मालेरकोटला में नया सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला किया है। इसके लिए ₹49 करोड़ की लागत से 38.50 एकड़ जमीन खरीदी गई है।
  • MBBS सीटों में वृद्धि: विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीके से बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा, जिससे MBBS की सीटें बढ़ेंगी और आधुनिक टीचिंग अस्पताल बनाए जाएंगे।
  • अनुसंधान (Research) के लिए बजट: मेडिकल शिक्षा और रिसर्च के लिए ₹1,220 करोड़ का बजट रखा गया है।
  • बजट में कहा गया है कि 400 विशेषज्ञ डॉक्टर और 400 नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कुल बजट ₹6,879 करोड़ होगा।

खेती और किसान कल्याण: ₹15,377 करोड़ का बजट

  • खेती को लाभकारी बनाने और किसानों की भलाई के लिए सरकार ने कुल ₹15,377 करोड़ का प्रावधान किया है।
  • मुफ्त बिजली सब्सिडी: किसानों को खेती के लिए मुफ्त और सब्सिडी वाली बिजली जारी रखने के लिए ₹7,715 करोड़ का बड़ा फंड रखा गया है।
  • फसल विविधता: बजट का मुख्य उद्देश्य फसल चक्र में बदलाव लाना, खेती को टिकाऊ बनाना और मंडीकरण सुधार के माध्यम से किसानों की आमदनी बढ़ाना है।
  • किसानों के महत्वपूर्न योगदान को बचाने, उभारने और प्रफुल्लित करने के लिए ₹15,370 करोड़ की राशि रखी गई है।

अन्य घोषणाएं:

  • बीटी कपास के हाइब्रिड बीजों पर 33% सब्सिडी के तहत ₹11 करोड़ की राशि दी गई।
  • नरमा कपास में 19% वृद्धि हुई है।
  • झोने की सीधी बुआई को प्रोत्साहित करने के लिए ₹40 करोड़ रखे गए।
  • साउनी मक्की के पायलट प्रोजेक्ट के लिए ₹15 करोड़ रखे गए हैं।

Related Post

लॉरेंस बिश्नोई पर डॉक्यूसीरीज़ से सियासत गरम, कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने की हाईकोर्ट जाने की तैयारी...
पंजाब में ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल 2026’ को मिली मंजूरी, CM भगवंत मान ने दी जानकारी...
ED का बड़ा एक्शन: संजीव अरोड़ा के ठिकानों समेत 13 जगहों पर छापेमारी, FEMA जांच में घिरीं कंपनियां
‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ सर्वसम्मति से पास, पंजाब विधानसभा जयकारों से गूंजी...
सीएम मान और विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा के बीच तीखी नोकझोंक, विधानसभा में गरमाया माहौल...
पंजाब विधानसभा अपडेट: ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक’ सदन में पेश...

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.