अमृतसर, पंजाब: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के इटली स्थित पुश्तैनी घर को अब म्यूजियम के रूप में संरक्षित किया गया है। इस घर के मालिक सुखदेव सिंह कांग ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए गांधी परिवार को यहां आने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम में सोनिया गांधी के बचपन से लेकर भारत में उनके राजनीतिक सफर तक की यादों को संजोकर रखा जाएगा।
सुखदेव सिंह कांग ने बताया कि इटली स्थित यह घर आज भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खासकर भारत से आने वाले पर्यटक, जिनमें केरल के लोग भी शामिल हैं, इस घर को देखने और तस्वीरें खिंचवाने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि पहले यह घर बंद रहता था और इसकी चाबी परिवार के पास होती थी। लेकिन अब पर्यटकों की सुविधा के लिए वहां एक महिला केयरटेकर नियुक्त की गई है, जिसके पास घर की चाबी रहती है। पर्यटक उससे चाबी लेकर घर के अंदर जाकर इसे देख सकते हैं।
#WATCH | Amritsar, Punjab: Sukhdev Singh Kang, Owner of Sonia Gandhi’s ancestral house in Italy, says, "Even now, many people—including tourists from India and those from the Kerala region—visit the place. They look at the house and take photographs. Previously, however, it used to be kept locked; the family held the key. Now, we have appointed a lady to manage the site; we obtain the key from her, and visitors can go in and take a look. Whatever items they (the Gandhi family) choose to contribute will be placed inside the house. It is a museum dedicated solely to Sonia Gandhi—preserving her memories. From her childhood to the present day, she has worked incredibly hard; the Almighty has brought her a long way from her humble beginnings... It fills us with such pride that we, who hail from India, have gone to another country and achieved success. Similarly, Madam (Sonia Gandhi) was born into that very house; having come from Italy, she is now serving in a high-ranking position back in India—a source of great joy for the villagers. Through you, we are passing that message on to the family: please do come and visit the house..."
— ANI (@ANI) November 22, 2026
बचपन से राजनीतिक सफर तक की यादें होंगी संरक्षित
सुखदेव सिंह कांग के मुताबिक, इस संपत्ति को सोनिया गांधी के जीवन पर आधारित म्यूजियम के रूप में विकसित किया गया है। यहां उनके इटली में बिताए बचपन से लेकर भारत में उनके राजनीतिक जीवन तक के सफर को दर्शाने की योजना है।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की ओर से जो भी वस्तुएं या यादगार चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी, उन्हें इस घर में रखा जाएगा। इससे यहां आने वाले लोगों को सोनिया गांधी के जीवन और उनके सफर के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। कांग ने कहा कि यह म्यूजियम पूरी तरह सोनिया गांधी को समर्पित है और इसका उद्देश्य उनकी यादों को सुरक्षित रखना है।
#WATCH | Amritsar, Punjab: Sukhdev Singh Kang, Owner of Sonia Gandhi’s ancestral house in Italy, says, "... We are hopeful that Madam (Sonia Gandhi), along with her family, will visit the house… That house was theirs yesterday; it is theirs today. We are a Sikh family serving, and we miss them there. She celebrates her birthday in December, and we all celebrate her (Sonia Gandhi) birthday in a grand manner….”
He adds, "I am a resident of district Shadpur. This house is by the grace of Guru Nanak Patshah, and the house belongs to her."
— ANI (@ANI) November 22, 2026
स्थानीय लोगों के लिए भी गर्व की बात
घर के मालिक ने कहा कि उनके परिवार के साथ-साथ इटली के स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी यह गर्व की बात है कि जिस साधारण घर में सोनिया गांधी का जन्म हुआ, वहां से निकलकर उन्होंने भारत में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की उपलब्धियां स्थानीय लोगों के लिए खुशी और गर्व का विषय हैं।
गांधी परिवार को इटली आने का न्योता
सुखदेव सिंह कांग ने ANI के माध्यम से गांधी परिवार को इस पुश्तैनी घर का दौरा करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि परिवार को यहां आकर देखना चाहिए कि सोनिया गांधी की यादों को किस तरह संरक्षित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गांधी परिवार की ओर से दी जाने वाली व्यक्तिगत वस्तुएं और यादगार चीजें इस म्यूजियम को और खास बनाएंगी।
Add GTC Bharat on Google