कोटा, राजस्थान: राजस्थान के कोटा जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने राजस्थान के कोटा में हुए हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोटा में हुए दुखद हादसे में लोगों की जान जाने से वह बेहद दुखी हैं। इस मुश्किल घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। PMO ने आर्थिक सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
STORY | PM expresses grief over deaths in accidents in Gujarat, Rajasthan; announces ex-gratia
Prime Minister Narendra Modi on Sunday voiced grief over the loss of lives in two road accidents in Gujarat and Rajasthan, and announced an ex-gratia of Rs two lakh to the next of kin of each deceased and Rs 50,000 each to those injured.
READ: https://t.co/rTVw7MzfhB
— Press Trust of India (@PTI_News) November 22, 2026
खाटू श्याम जी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, हादसा कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास देर रात हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने मीडिया को बताया कि वाहन में कुल 16 लोग सवार थे। सभी खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले और घायल सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
राजेश जोशी ने कहा कि यह बेहद दुखद और दर्दनाक दुर्घटना थी। प्रशासन की पहली प्राथमिकता घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उनका इलाज सुनिश्चित करना है। वहीं, मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
तीन गाड़ियों में 36 लोग कर रहे थे यात्रा
हादसे के बाद एक पीड़ित ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि उनका समूह खाटू श्याम जी से मध्य प्रदेश के धार की ओर जा रहा था। सभी लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार थे। पीड़ित के मुताबिक, दो गाड़ियां पीछे रह गई थीं, जबकि तीसरी गाड़ी आगे निकल गई थी। इसी दौरान एक रिश्तेदार का फोन आया कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि तीनों गाड़ियों में कुल 36 लोग सवार थे और सभी आपस में रिश्तेदार थे।
राष्ट्रपति मुर्मू और राजनाथ सिंह ने भी जताया दुख
कोटा सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है। सभी नेताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
STORY | President Murmu condoles loss of lives in Rajasthan road accident
President Droupadi Murmu on Sunday condoled the loss of lives in a road accident on the Kota-Udaipur National Highway in Rajasthan and wished speedy recovery to the injured.
READ: https://t.co/SDVnF8p1ZN
— Press Trust of India (@PTI_News) November 22, 2026
Add GTC Bharat on Google