Punjab Budget Live: पंजाब में 2.60 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश

By  Preeti Kamal March 8th 2026 12:11 PM -- Updated: March 8th 2026 12:15 PM

पंजाब : Aam Aadmi Party (आप) सरकार पंजाब विधानसभा में अपने पाँच साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि यह बजट माओं और बेटियों को समर्पित है। उन्होंने इसे “गारंटियां पूरी करने वाला बजट” बताया।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने अपनी मां मनजीत कौर का आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगत सिंह औरबी. आर. अंबेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। बजट की कॉपी पर फुलकारी कढ़ाई वाला कवर चढ़ाया गया।

पंजाब विधान सभा के चुनाव अगले साल 2027 में होने हैं। ऐसे में ‘आप’ सरकार अपने अंतिम बजट में 2022 के चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में कदम उठा रही है। इस वादे के तहत राज्य की हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह देने की योजना को भी बजट में शामिल किया गया है।

Related Post

लॉरेंस बिश्नोई पर डॉक्यूसीरीज़ से सियासत गरम, कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने की हाईकोर्ट जाने की तैयारी...
पंजाब में ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल 2026’ को मिली मंजूरी, CM भगवंत मान ने दी जानकारी...
ED का बड़ा एक्शन: संजीव अरोड़ा के ठिकानों समेत 13 जगहों पर छापेमारी, FEMA जांच में घिरीं कंपनियां
‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ सर्वसम्मति से पास, पंजाब विधानसभा जयकारों से गूंजी...
सीएम मान और विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा के बीच तीखी नोकझोंक, विधानसभा में गरमाया माहौल...
पंजाब विधानसभा अपडेट: ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक’ सदन में पेश...

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.