Google का नया फीचर: साल में एक बार बदल सकेंगे Gmail यूज़रनेम

By  Preeti Kamal April 4th 2026 03:20 PM -- Updated: April 4th 2026 01:42 PM

नई दिल्ली, भारत: क्या आपको कभी अपने पुराने ईमेल एड्रेस को शेयर करते समय शर्मिंदगी महसूस होती है, खासकर जब उसमें कोई मज़ेदार या अजीब यूज़रनेम हो? अगर हां, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब Google ने यूज़र्स को अपने Gmail अकाउंट का यूज़रनेम बदलने की सुविधा दे दी है।

हाल ही में Google के CEO सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “2004 एक अच्छा साल था, लेकिन आपका Gmail एड्रेस उसमें अटका रहने की जरूरत नहीं है। अगर आप v0t3f0rp3dr02004@gmail.com या mrbrightside416@gmail.com

अकाउंट सेटिंग्स में जाकर नया नाम चुन सकेंगे

अगर आप पुराने यूज़रनेम को अलविदा कहना चाहते हैं, तो अपने Google अकाउंट सेटिंग्स में जाकर कोई नया नाम चुन सकते हैं। आप अपने पुराने यूज़रनेम से भी साइन इन कर पाएंगे। यूज़रनेम बदलने के बाद आपका पुराना ईमेल एड्रेस आपके अकाउंट से जुड़ा रहेगा और उस पर आने वाले सभी मेल आपके इनबॉक्स में ही पहुंचेंगे। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप 12 महीने में केवल एक बार नया ईमेल एड्रेस बना सकते हैं, जैसा कि The Verge ने रिपोर्ट किया है।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.