रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, हार्दिक पांड्या के साथ खास ऑलराउंडर क्लब में शामिल
गुवाहाटी, असम: रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को टी20 क्रिकेट में 4000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा कर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं, जिन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ इस खास क्लब में जगह बनाई।
जडेजा ने यह उपलब्धि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के दौरान हासिल की। उन्होंने 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था।
रवींद्र जडेजा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/16 रहा
अब तक 350 टी20 मैचों की 254 पारियों में जडेजा ने 26.59 की औसत और 130.47 के स्ट्राइक रेट से 4,016 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 350 मैचों में 30.70 की औसत से 238 विकेट लिए हैं, जिसमें तीन बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/16 रहा है।
वह इस डबल तक पहुंचने वाले कुल 25वें खिलाड़ी भी बन गए हैं। आईपीएल में जडेजा ने 258 मैचों की 200 पारियों में 28.12 की औसत और 129.87 के स्ट्राइक रेट से 3,291 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक और 77* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। साथ ही उन्होंने 173 विकेट भी लिए हैं।

मैच का हाल
मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/8 का स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन औरवेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्माने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्सने शानदार बल्लेबाजी की।
वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन और ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाकर टीम को 2 ओवर शेष रहते 6 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चार मैच जीत लिए, जबकि आरसीबी को दो जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा।