नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को फ्रेंचाइजी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभाएंगे। इस घोषणा के साथ ही फ्रेंचाइजी के लिए उनके खिलाड़ी के रूप में खेलने के सफर का अंत माना जा रहा है। हालांकि, वह अब टीम के साथ रहकर युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। फ्रेंचाइजी ने धोनी को टीम की पहचान का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा।
CSK ने धोनी को सौंपी मेंटर की जिम्मेदारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, "एक ऐसा खिलाड़ी जो जीवन में एक बार मिलता है। एक नई भूमिका और हमेशा कायम रहने वाला रिश्ता। महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे।" फ्रेंचाइजी ने आगे कहा कि शुरुआत से ही धोनी उसकी यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं और मुश्किल दौर में भी उसका नेतृत्व किया है। अब वह सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को मार्गदर्शन देंगे।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : https://t.co/YKsoHYE51A
#WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
धोनी की कप्तानी में CSK ने जीते 5 IPL खिताब
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। इस उपलब्धि के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। CSK ने धोनी के नेतृत्व में दो बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब भी अपने नाम किया। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को कई मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलाई। उनके नेतृत्व में चेन्नई ने आईपीएल की सबसे सफल और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में अपनी पहचान बनाई।
'Thala' takes up new role: MS Dhoni appointed CSK mentor
Read @ANI Story | https://t.co/2Dk4KL61LN
#MSDhoni #CSK #Thala #IPL https://t.co/Uf8BlzENKC
— ANI Digital (@ani_digital) November 17, 2026
CSK के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं धोनी
कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी में भी धोनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5,314 रन दर्ज हैं। धोनी CSK की ओर से सबसे ज्यादा 272 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। आखिरी गेंद तक मुकाबले को रोमांचक बनाने की उनकी क्षमता और उनका मशहूर हेलीकॉप्टर शॉट आईपीएल की पहचान बन चुके हैं।
युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में निभाएंगे अहम भूमिका
मेंटर के रूप में धोनी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी टीम की नई पीढ़ी को तैयार करना होगी। उनके लंबे क्रिकेट अनुभव, मैच को समझने की क्षमता और दबाव में सही फैसले लेने की कला से युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। 'थाला' के नाम से मशहूर धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रिश्ता अब एक नई भूमिका में आगे बढ़ेगा। फ्रेंचाइजी ने भी साफ किया है कि धोनी हमेशा उसकी पहचान का हिस्सा रहेंगे।
Add GTC Bharat on Google