IND W vs NED W Live: नीदरलैंड को हराकर 95 रन से भारत ने दर्ज की शानदार जीत...
Jun 17, 2026 10:21 PM
IND W vs NED W Live Score: नीदरलैंड ऑलआउट, भारत ने 95 रन से जीता मैच...
नीदरलैंड ऑलआउट, भारत ने 95 रन से जीता मैच।
Jun 17, 2026 10:08 PM
IND W vs NED W Live Score: नीदरलैंड की रोबिन राइका आउट, ज्विलिंग ने खोला खाता...
नीदरलैंड टीम को पांचवा झटका रोबिन राइका के आउट होने से लगा। अब मैदान पर फ्रेडरिक और ज्विलिंग ने संभाली कमान। 15 ओवर तक टीम ने बनाए 105 रन बनाए।
Jun 17, 2026 10:03 PM
IND W vs NED W Live Score: नंदिनी शर्मा ने लिया बैबेट डी लीडे का विकेट...
नीदरलैंड की टीम को चौथा झटका नंदिनी शर्मा ने बैबेट डी लीडे का विकेट लेकर दिया। टीम ने 14 ओवर तक बनाए 98 रन।
Jun 17, 2026 09:36 PM
IND W vs NED W Live Score: दीप्ति शर्मा ने लिया फीबी मोल्कनबोएर का विकेट...
नीदरलैंड टीम को फीबी मोल्कनबोएर के आउट होने से लगा दूसरा झटका, उन्होंने 20 बॉल में बनाए 15 रन। दीप्ति शर्मा ने लिया विकेट। नीदरलैंड ने 09 ओवर तक बनाए 59 रन।
Jun 17, 2026 09:23 PM
IND W vs NED W Live Score: नीदरलैंड की पारी शुरू, नंदनी शर्मा ने T-20 विश्व कप में अपना पहला विकेट लिया
नीदरलैंड की पारी शुरू कर दी है। नंदनी शर्मा ने T-20 विश्व कप में अपना पहला विकेट हीदर साइगर्स को आउट कर लिया। 5 ओवर तक नीदरलैंड ने 36 रन बनाए। फिलहाल, क्रीज पर अब कप्तान बाबेट डी लीडा और फीबी मोल्कनबोएर मौजूद हैं।
Jun 17, 2026 08:48 PM
IND W vs NED W Live Score: भारत ने नीदरलैंड के सामने रखा 210 रन का लक्ष्य...
IND W vs NED W Live: महिला T-20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 209 रन बनाए और जीत के लिए 210 रन का विशाल लक्ष्य रखा। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और नीदरलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
भारतीय टीम ने की चौके-छक्के की बारिश
भारत की ओर से शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत दिलाई, जबकि मध्यक्रम ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रन गति को बरकरार रखा। भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर चौके-छक्कों की बारिश की और टूर्नामेंट में अब तक का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में भारत की जीत से टीम के सेमीफाइनल की राह और मजबूत हो सकती है, जबकि नीदरलैंड को मैच में बने रहने के लिए रिकॉर्ड रनचेज की जरूरत होगी।
Jun 17, 2026 08:31 PM
IND W vs NED W Live Score: भारत ने गंवाए 5 विकेट, जेमिमा रोड्रिस और यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत आउट...
भारत को तीसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में लगा। उन्होंने 14 गेंदों में 23 रन बनाए। चौथा झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा। इसके अलावा, पांचवा झटका हरमनप्रीत के आउट होने से लगा। अब मैदान पर ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा की जोड़ी ने संभाली कमान।
Jun 17, 2026 08:25 PM
IND W vs NED W Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका, स्मृति मंधाना कैच आउट, 47 गेंदों में 11 चौके, कुल 74 रन बनाए...
डी लैंग ने उप-कप्तान स्मृति मंधाना को विलिंग के हाथों कैच कराया। वह 47 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुईं। अब जेमिमा रोड्रिग्स का साथ देने ऋचा घोष आई हैं।
Jun 17, 2026 08:07 PM
IND W vs NED W Live Score: स्मृति मंधाना ने 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया...
स्मृति मंधाना ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। फिलहाल वह 50 और जेमिमा रोड्रिग्स 08 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 13 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं।
Jun 17, 2026 08:02 PM
IND W vs NED W Live Score: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच शानदार 115 रन की सलामी साझेदारी
शेफाली वर्मा आउट हुईं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच शानदार 115 रन की सलामी साझेदारी।
Jun 17, 2026 07:55 PM
IND W vs NED W Live Score: शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में अर्धशतक बनाकर की अच्छी शुरुआत...
शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में अर्धशतक बनाकर टीम इंडिया के लिए शानदार शुरुआत की।
Jun 17, 2026 07:23 PM
IND W vs NED W Live Score: भारत की पारी जारी, साझेदारी ने पूरे किए 50 रन
भारत की पारी जारी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
लीड्स, यूके: महिला T-20 विश्व कप 2026 के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना नीदरलैंड से हो रहा है। नीदरलैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और इस मैच में भी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी।
भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। उस मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया था, जबकि दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
नीदरलैंड की टीम को बड़े उलटफेर की उम्मीद
दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरी है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आती है, लेकिन T-20 क्रिकेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय महिला टीम:
- शैफाली वर्मा
- स्मृति मंधाना
- यास्तिका भाटिय
- जेमिमा रोड्रिग्स
- हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
- ऋचा घोष (विकेटकीपर)
- दीप्ति शर्मा
- श्रेयंका पाटिल
- श्री चरणी
- क्रांति गौड़
- नंदनी शर्मा
नीदरलैंड महिला टीम:
- हीथर सीजर्स
- फेबे मोल्केनबोएर
- बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/ कप्तान)
- स्टर्रे कालिस
- रॉबिन रिजके
- फ्रेडरिक ओवरडिज्क
- आइरिस ज़विलिंग
- मायरथे वैन डेन राड
- कैरोलीन डी लैंग
- सिल्वर सीजर्स
- इसाबेल वोनिंग
भारत की कोशिश होगी कि बल्लेबाज एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा करें और गेंदबाज अपनी लय बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी जीत दिलाएं।