लीड्स: महिला T-20 विश्व कप 2026 के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना नीदरलैंड से हो रहा है। नीदरलैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और इस मैच में भी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी।
भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। उस मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया था, जबकि दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
नीदरलैंड की टीम को बड़े उलटफेर की उम्मीद
दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरी है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आती है, लेकिन T-20 क्रिकेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
🚨 Toss 🚨Netherlands have won the toss and elected to bowl at Headingley.Updates ▶️ https://t.co/FMkrKB1zcS#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvNED pic.twitter.com/4sbIovGLfd
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 17, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय महिला टीम:
- शैफाली वर्मा
- स्मृति मंधाना
- यास्तिका भाटिय
- जेमिमा रोड्रिग्स
- हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
- ऋचा घोष (विकेटकीपर)
- दीप्ति शर्मा
- श्रेयंका पाटिल
- श्री चरणी
- क्रांति गौड़
- नंदनी शर्मा
नीदरलैंड महिला टीम:
- हीथर सीजर्स
- फेबे मोल्केनबोएर
- बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/ कप्तान)
- स्टर्रे कालिस
- रॉबिन रिजके
- फ्रेडरिक ओवरडिज्क
- आइरिस ज़विलिंग
- मायरथे वैन डेन राड
- कैरोलीन डी लैंग
- सिल्वर सीजर्स
- इसाबेल वोनिंग
भारत की कोशिश होगी कि बल्लेबाज एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा करें और गेंदबाज अपनी लय बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी जीत दिलाएं।
Add GTC Bharat on Google