तमिलनाडु चुनाव 2026: संदीप राय राठौड़ बने नए पुलिस प्रमुख...
Preeti Kamal
April 3rd 2026 12:35 PM --
Updated:
April 2nd 2026 10:32 PM
तमिलनाडु: चुनाव आयोग (ECI) ने संदीप राय राठौर को तमिलनाडु का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। उन्होंने जी. वेंकटरमन की जगह ली है। यह फैसला राज्य में आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत लिया गया है।
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया है कि इस आदेश को तुरंत लागू किया जाए और अधिकारी के कार्यभार संभालने की रिपोर्ट 3 अप्रैल सुबह 11 बजे तक भेजी जाए।
समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया
इसके साथ ही आयोग ने यह भी निर्देश दिया कि स्थानांतरित अधिकारी को चुनाव समाप्त होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। इससे पहले, आयोग ने राज्य में चुनाव से पहले चार आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया था। समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।