गोपाष्टमी पर मथुरा के गो ग्राम पहुंचे सीएम योगी, गायों को तिलक लगाकर खिलाया गुड़ और हरा चारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोपाष्टमी के मौके पर फरह ब्लॉक के परखम गांव में बने 'गो ग्राम' पहुंचे और वहां गायों की विशेष पूजा की।

By  Mangala Tiwari November 17th 2026 06:33 PM

मथुरा:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोपाष्टमी के मौके पर फरह ब्लॉक के परखम गांव में बने 'गो ग्राम' पहुंचे और वहां गायों की विशेष पूजा की। अपनी तय बैठक से पहले उन्होंने पूरे विधि-विधान से गो पूजन किया। मुख्यमंत्री ने गायों को तिलक लगाया, माला पहनाई और अपने हाथों से गुड़ व हरा चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने सींगों पर मोरपंख बांधकर सजाई गई एक देसी गाय की आरती उतारी और फूल बरसाकर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था, इसीलिए ब्रज में इस पर्व का खास महत्व है।


गोमय उत्पादों को देखा:


गो पूजन से पहले मुख्यमंत्री ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। वहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से बन रहे अलग-अलग गोमय (जैविक) उत्पादों को देखा।


मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। योगी सरकार गो संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है, जिसकी झलक इस गोपाष्टमी कार्यक्रम में भी दिखी।


© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.