डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0: लखनऊ में 26 नवंबर को विशेष महाशिविर, पेंशनभोगियों को मिलेगी फेस ऑथेंटिकेशन की जानकारी

उत्तर प्रदेश में चल रहे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के अंतर्गत 26 नवंबर को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में विशेष महाशिविर लगेगा।

By  Mangala Tiwari November 25th 2026 11:06 PM

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में चल रहे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के अंतर्गत 26 नवंबर को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में विशेष महाशिविर लगेगा। प्रदेश के सभी जनपदों में यह अभियान 1 नवंबर 2026 से जारी है। इससे पहले 4 नवंबर को प्रयागराज, 18 नवंबर को गोरखपुर और 23 नवंबर को वाराणसी में विशेष महाशिविर आयोजित हो चुके हैं।


केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद:


कार्यक्रम में भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा और संयुक्त सचिव ध्रुवज्योति सेनगुप्ता उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त, सचिव वित्त समेत वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।


फेस ऑथेंटिकेशन से जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया बताई जाएगी:


महाशिविर में पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (जीवन प्रमाण) के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही फेस ऑथेंटिकेशन और अन्य डिजिटल सुविधाओं से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ पेंशनभोगियों का सम्मान किया जाएगा और उनसे संवाद भी होगा। कोषागार निदेशालय, उत्तर प्रदेश का मकसद डिजिटल तकनीक के जरिए पेंशनभोगियों को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं देना है।


Related Post

एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बन रहा मेरठ: सीएम योगी, बॉल कॉर्पोरेशन की इकाई का शिलान्यास
प्रदेश की 96 चीनी मिलों में पेराई कार्य शुरू, सीएम योगी के निर्देश पर किसानों को तत्काल हो रहा भुगतान
यूपी को साइबर सुरक्षा का मजबूत कवच देने की तैयारी, यूपीएसआईएफएस की कार्यशाला में डेटा सुरक्षा और साइबर हमलों से बचाव पर हुआ मंथन
लखनऊ विकास प्राधिकरण का बढ़ेगा दायरा, पूरे जिले को LDA में शामिल करने की तैयारी
मेरठ में Ball Beverage Packaging के एल्युमिनियम कैन प्लांट का होगा निर्माण, सीएम योगी ने वर्चुअली किया शिलान्यास
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर योगी का तंज, बोले- रामभक्तों से माफी मांग लें सपा प्रमुख

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.