गोमती किनारे 1090 चौराहे पर 'योगी की पाती' प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग, भजनों पर देर रात तक झूमे युवा

गोमती किनारे 1090 चौराहे पर मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और 'योगी की पाती' प्रदर्शनी देखी।

By  Mangala Tiwari November 18th 2026 12:38 AM

लखनऊ: गोमती किनारे 1090 चौराहे पर मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और 'योगी की पाती' प्रदर्शनी देखी। लोगों ने 2017 के बाद 'उत्सव प्रदेश' के रूप में पहचान बनाने वाले नए उत्तर प्रदेश को अपनी नजर से देखा। कई लोगों ने कैनवास पर अपने विचार लिखे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल की खुलकर तारीफ की। वहीं 'रंग दे बसंती' के मंच पर अध्यात्म, सूफी और भारतीय संस्कृति का संगम भी देखने को मिला।


जनप्रतिनिधियों ने भी देखी प्रदर्शनी


'योगी की पाती' को 50 सप्ताह से ज्यादा होने पर जनप्रतिनिधियों ने भी मंगलवार को प्रदर्शनी देखी। सलोन विधायक अशोक कुमार ने दोपहर में प्रदर्शनी देखी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बने प्रदेश के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्प, संवाद और संवेदना से 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में बदलाव आया है।


लोगों ने कैनवास पर लिखे अपने विचार:


प्रदर्शनी देखने के बाद लोगों ने मंच पर लगे कैनवास पर अपने विचार लिखे। लखनऊ की अमृता साहू ने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन और विचार हमारा मार्गदर्शन करते हैं। अलीगढ़ के चंद्र प्रकाश सिंह ने 'योगी की पाती' को संवाद का बेहतरीन जरिया बताया। महेश चंद्र विंद ने कहा कि सीएम योगी की सोच से पूरे प्रदेश के लोग प्रभावित हैं। इनके अलावा और लोगों ने भी अपने मन की बात कैनवास पर लिखी।


भजनों पर थिरके युवाभजनों पर थिरके युवा:


रंग दे बसंती के मंच पर आरजे प्रतीक ने 'गाइये गणपति जगवंदन', हनुमान चालीसा, 'श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में', 'हर हर महादेव शंभू-काशी विश्वनाथ की जय', 'ॐ नमः शिवाय', 'वृंदावन जाऊंगी- कभी न लौटकर आऊंगी' और गोपाष्टमी पर 'छोटी सी गैया-छोटे छोटे ग्वाल' जैसे भजन पेश किए। प्रतीक के भजनों पर युवा थिरक उठे। गिटार पर आर्यन, कीबोर्ड पर अर्जुन और ड्रम पर विट्ठल ने संगत की।


क्विज में विनायक, आयुष और शिवम रहे विजेता:


कार्यक्रम में क्विज भी हुआ, जिसमें विनायक, आयुष पटेल और शिवम माधव ने सही जवाब देकर जीत हासिल की। अंत में सूचना निदेशक विशाल सिंह ने गायकों, वाद्ययंत्र कलाकारों और क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया।


© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.