9 मई को शपथ लेगी बंगाल में BJP सरकार, टैगोर जयंती पर होगा ऐतिहासिक पल...

By  Preeti Kamal May 5th 2026 01:15 PM -- Updated: May 5th 2026 12:49 PM

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली नई सरकार पश्चिम बंगाल में 9 मई (शनिवार) को शपथ लेगी। यह दिन महान साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर पड़ रहा है। यह जानकारी पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने मंगलवार को दी। भट्टाचार्य ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल घोषणा की थी कि 25 बैशाख यानी 9 मई, जो रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, उसी दिन यह सरकार शपथ लेगी।” उन्होंने इस पल को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया।

चुनाव के बाद सामने आई हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के झंडों के साथ तोड़फोड़ की कुछ घटनाएं सामने आई हैं, जिसकी पार्टी निंदा करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें पार्टी से बाहर भी किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

कार्यकर्ताओं से संयम के साथ जश्न मनाने की अपील

भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम के साथ जश्न मनाने की अपील करते हुए कहा, “जीत का जश्न मनाएं, लेकिन ऐसा कुछ न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। जितनी बड़ी हमारी जीत है, उतनी ही बड़ी हमारी जिम्मेदारी भी है।” उन्होंने इस जीत का श्रेय देश-विदेश के समर्थकों को भी दिया। उन्होंने कहा कि टोरंटो से लेकर सिलिकॉन वैली तक लोगों ने समर्थन किया और प्रवासी मजदूरों ने भी अपने खर्चे पर आकर मतदान किया, जो बदलाव की भावना को दर्शाता है।

BJP का लक्ष्य सरकार बदलना नहीं, बल्कि राजनीतिक-संस्कृति बदलाव लाना

भट्टाचार्य ने इसे एक बड़ा राजनीतिक बदलाव बताते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सरकार बदलना नहीं, बल्कि राजनीतिक संस्कृति में बदलाव लाना और सामाजिक बहुलता को मजबूत करना है। उन्होंने “डबल इंजन सरकार” की बात करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र मिलकर काम करेंगे। विपक्ष के आरोपों, जैसे “अनैतिक जीत” के सवालों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, “वे जो कहना चाहें कहें, अगर इससे उन्हें शांति मिलती है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है।”

भाजपा ने 200 से अधिक सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की

चुनाव परिणामों पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट से हार जनता के विश्वास में कमी को दर्शाती है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,000 से अधिक वोटों से हराया। 2026 विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 200 से अधिक सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) करीब 80 सीटों पर सिमट गई।

Related Post

Bengal Politics: ज्ञानेश कुमार को Padma Award देने की मांग, SIR विवाद के बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बयान
नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, ममता बनर्जी का कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन; उम्मीदवार के पीछे हटने के बाद ऐलान
WB Bypoll: नंदीग्राम में BJP का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी के करीबी की मां हसीरानी रथ को टिकट; रेजीनगर में शाश्वर सरकार पर भरोसा
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की 28 वर्षीय भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, बीरभूम स्थित घर में मिला शव
बीरभूम के होटल में भीषण आग, 8 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.