पश्चिम बंगाल: "आमि शुभेंदु अधिकारी शपथ...", गवर्नर ने दिलाई शपथ, PM मोदी ने दी बधाई...
May 9, 2026 12:00 PM
पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल के सदस्यों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी।
May 9, 2026 11:55 AM
पश्चिम बंगाल शपथ समारोह Live: निशिथ प्रमाणिक भी बने शुभेंदु सरकार के मंत्री
नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री रह चुके निशिथ प्रमाणिक ने भी शुभेंदु सरकार के कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह शनिवार को शपथ लेने वाले आखिरी मंत्री रहे।
May 9, 2026 11:54 AM
पश्चिम बंगाल शपथ समारोह Live: रानीबांध के विधायक क्षुदिराम टुडू आदिवसी समुदाय के मंत्री
पेशे से शिक्षक क्षुदिराम टुडू बीजेपी के आदिवासी चेहरा हैं। वह सरकारी स्कूल में टीचर रहे और पहली बार ही रानीबांध से चुनाव जीते हैं। उन्होंने संथाली भाषा में शपथ ली।
May 9, 2026 11:49 AM
पश्चिम बंगाल शपथ समारोह Live: बनगांव से जीते अशोक कीर्तनिया भी बने कैबिनेट मंत्री
शुभेंदु अधिकारी के बाद तीन मंत्री शपथ ले चुके हैं। बनगांव से जीते अशोक कीर्तनिया भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। वह मतुआ समुदाय से हैं।
May 9, 2026 11:48 AM
पश्चिम बंगाल शपथ समारोह Live: भाजपा नेता दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली
भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
May 9, 2026 11:47 AM
पश्चिम बंगाल शपथ समारोह Live: अग्निमित्रा पॉल ने ली ईश्वर के नाम की शपथ
बीजेपी की महिला नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी शपथ ली। वह दो बार से लगातार जीत रही हैं।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दर्ज हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान के साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।
शुभेंदु अधिकारी एक साथ दो विधानसभा सीटों से चुनाव जीते हैं। अपने गृह जिले पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से और दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से वह चुनाव जीते हैं। भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पूर्ववर्ती और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से हराया। शुभेंदु अधिकारी को सबसे पहले 2021 के विधानसभा चुनावों में 'जायंट-किलर' (बड़े दिग्गजों को हराने वाला) का तमगा मिला था, जब उन्होंने नंदीग्राम में बनर्जी को हराया था।
अपनी इस ताज़ा जीत के साथ, उन्होंने एक बार फिर बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। इसके साथ ही, राज्य में BJP की पहली सरकार का नेतृत्व करने के लिए सर्वसम्मत पसंद के तौर पर उनकी स्थिति और भी मज़बूत हो गई है।