परिणाम घोषित: आज 13 मई, 2026 को सीबीएसई ने देशभर के 12वीं कक्षा के छात्रों के नतीजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं।

लड़कियों का दबदबा: 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. CBSE ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट के हिसाब से 12वीं के कुल 85.20 फीसदी छात्र पास हुए. 

- लड़कियों का पास परसेंट 88.86%

- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13%

चेक करने के विकल्प: छात्र अपना रिजल्ट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं।

कोई मेरिट लिस्ट नहीं: सीबीएसई ने छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए आधिकारिक मेरिट लिस्ट जारी न करने की अपनी नीति को बरकरार रखा है।

डिजिटल मार्कशीट: डिजिलॉकर के जरिए छात्र अपनी 'डिजिटल साइन्ड' मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।