वॉशिंगटन: NEON ने James Gray की नई क्राइम ड्रामा फिल्म ‘Paper Tiger’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में Adam Driver, Miles Teller और Scarlett Johansson मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी अपराध, परिवार और American Dream के बीच फंसे दो भाइयों की जिंदगी पर केंद्रित है।
James Gray द्वारा लिखित और निर्देशित ‘Paper Tiger’ की कहानी 1986 के Queens, New York में सेट है। फिल्म में Adam Driver और Miles Teller भाई Gary और Isaac की भूमिका निभा रहे हैं। Gary एक पूर्व पुलिस अधिकारी है, जबकि Isaac एक इंजीनियर हैं। दोनों भाई एक ऐसे खतरनाक षड्यंत्र में फंस जाते हैं, जिसकी शुरुआत Gary करता है। धीरे-धीरे यह मामला उन्हें Russian Mafia की दुनिया तक पहुंचा देता है।
Russian Mafia के जाल में फंसते हैं भाई
फिल्म की कहानी आगे बढ़ने के साथ दोनों भाइयों के सामने खतरा बढ़ता जाता है। एक तरफ वे अपने American Dream को बचाने की कोशिश करते हैं, तो दूसरी ओर उनका पारिवारिक रिश्ता भी तनाव में आने लगता है। हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि उनके परिवार की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। Scarlett Johansson फिल्म में Isaac की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। उनके किरदार की अपनी परेशानियां हैं, जो कहानी के आगे बढ़ने के साथ और गहरी होती जाती हैं।
ट्रेलर में दिखा New York का gritty crime world
जारी किए गए ट्रेलर में 1980 के दशक के New York City का तनावपूर्ण और atmospheric माहौल नजर आता है। ट्रेलर फिल्म की crime-thriller कहानी, भाइयों के बीच बढ़ते तनाव और उनके सामने खड़े खतरे की झलक देता है। फिल्म में पारिवारिक रिश्तों के साथ-साथ अपराध की दुनिया और Russian Mafia के दबाव को प्रमुखता से दिखाया गया है।
Cannes Film Festival में मिला 10 मिनट का Standing Ovation
‘Paper Tiger’ का world premiere Cannes Film Festival 2026 में competition category में हुआ था। Deadline के मुताबिक, फिल्म की screening के बाद इसे करीब 10 मिनट का standing ovation मिला। फिल्म के Cannes पहुंचने से पहले NEON ने इसके अधिकार हासिल किए थे। इसके बाद इसे 2026 Cannes Competition lineup में late entry के तौर पर शामिल किया गया।
James Gray की निजी कहानी से प्रेरित है फिल्म
James Gray ने बताया है कि ‘Paper Tiger’ की कहानी उनके अपने परिवार के 1980 के दशक के New York में Russian Mafia के साथ हुए अनुभव से loosely inspired है। इस वजह से फिल्म की कहानी और उसका समय निर्देशक के लिए व्यक्तिगत जुड़ाव भी रखता है।
नवंबर में होगी Limited Theatrical Release
‘Paper Tiger’ को पहले New York Film Festival में सितंबर के अंत में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद फिल्म को अमरीका में 13 नवंबर 2026 को limited theatrical release दिया जाएगा। फिल्म का रिलीज टाइमिंग awards season के बीच रखा गया है, जिससे इसके awards prospects को लेकर भी नजरें बनी हुई हैं।
Add GTC Bharat on Google