Logo

डार्क थ्रिलर ‘Verity’ की पहली झलक सामने, कहानी में सस्पेंस और रहस्य का तड़का

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: April 16th 2026 04:24 PM

डार्क थ्रिलर ‘Verity’ की पहली झलक सामने, कहानी में सस्पेंस और रहस्य का तड़का
डार्क थ्रिलर ‘Verity’ की पहली झलक सामने, कहानी में सस्पेंस और रहस्य का तड़का

वॉशिंगटन, अमरीका: Amazon MGM Studios ने अपनी आगामी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘Verity’ का फर्स्ट लुक CinemaCon, लास वेगास में जारी किया, जिसमें दर्शकों को एक गहरी और रहस्यमयी कहानी की झलक देखने को मिली। यह फिल्म कोलीन हूवर के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित है।फिल्म का निर्देशन माइकल शोवाल्टर ने किया है, जो ‘The Idea of You’ के बाद एक बार फिर ऐन हैथवे के साथ काम कर रहे हैं। 

फिल्म की कहानी लोवेन एशली (डकोटा जॉनसन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक संघर्षरत लेखिका है। उसे एक सफल बुक सीरीज को पूरा करने के लिए रखा जाता है, क्योंकि मूल लेखिका वेरिटी क्रॉफर्ड (ऐन हैथवे) असमर्थ हो जाती हैं।

ट्रेलर में दिखा रहस्यमयी अंदाज़

CinemaCon में दिखाए गए ट्रेलर में कहानी को बड़े ही रहस्यमयी और बेचैन कर देने वाले अंदाज में पेश किया गया। ट्रेलर में लोवेन जब क्रॉफर्ड हाउस पहुंचती है, तो वेरिटी की हालत देखकर घबरा जाती है। वह पूछती है, “क्या वह बोल सकती हैं? क्या उन्हें पता है क्या हो रहा है?” जेरेमी क्रॉफर्ड (जोश हार्टनेट) उसे भरोसा दिलाते हैं कि अगर कोई वेरिटी का काम आगे बढ़ाए, तो वह कोई ऐसा हो जिसे वेरिटी खुद पसंद करती हों।

रहस्यों भरी है फिल्म की कहानी

रहस्य से भरी फिल्म की कहानी कहानी यहीं खत्म नहीं होती—लोवेन को एक अधूरा मैन्युस्क्रिप्ट मिलता है, जो वेरिटी के बारे में चौंकाने वाले रहस्यों को उजागर कर सकता है। साथ ही, वह जेरेमी के साथ एक जटिल रिश्ते में उलझती चली जाती है। इस फिल्म में इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा और ब्रैडी वाग्नर भी सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘Verity’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ताज़ा समाचार
बिना 'मेहरम' के 44 महिलाएं हज के लिए रवाना, कौसर जहां ने दी बधाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...
बिना 'मेहरम' के 44 महिलाएं हज के लिए रवाना, कौसर जहां ने दी बधाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...
'The Princess Diaries 3' पर काम जारी, Anne Hathaway ने किया बड़ा खुलासा...
'The Princess Diaries 3' पर काम जारी, Anne Hathaway ने किया बड़ा खुलासा...
लॉरेंस बिश्नोई पर डॉक्यूसीरीज़ से सियासत गरम, कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने की हाईकोर्ट जाने की तैयारी...
लॉरेंस बिश्नोई पर डॉक्यूसीरीज़ से सियासत गरम, कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने की हाईकोर्ट जाने की तैयारी...
वैश्विक रिपोर्ट्स में 'पाकिस्तान' आतंक का केंद्र, पहलगाम हमले ने बढ़ाया दबाव...
वैश्विक रिपोर्ट्स में 'पाकिस्तान' आतंक का केंद्र, पहलगाम हमले ने बढ़ाया दबाव...
कर्नाटक: "ED छापेमारी का कारण जानना ज़रूरी": विधायक के बेटों पर कार्रवाई को लेकर मंत्री ने उठाए सवाल...
कर्नाटक: "ED छापेमारी का कारण जानना ज़रूरी": विधायक के बेटों पर कार्रवाई को लेकर मंत्री ने उठाए सवाल...
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 19 मछुआरे, अन्य साथियों की रिहाई के लिए PM मोदी से अपील...
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 19 मछुआरे, अन्य साथियों की रिहाई के लिए PM मोदी से अपील...
“न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने देंगे”: ट्रंप की ईरान को दोटूक चेतावनी...
“न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने देंगे”: ट्रंप की ईरान को दोटूक चेतावनी...
पहलगाम हमले की बरसी से पहले आरिफ आजाकिया का पाकिस्तान पर तीखा हमला
पहलगाम हमले की बरसी से पहले आरिफ आजाकिया का पाकिस्तान पर तीखा हमला
पश्चिम बंगाल: CM योगी का TMC पर हमला, कहा- “राम भक्तों को दबाया, दुर्गा पूजा रोकी”
पश्चिम बंगाल: CM योगी का TMC पर हमला, कहा- “राम भक्तों को दबाया, दुर्गा पूजा रोकी”
आज रात 9 बजे: GTC News पर होगी CM नायाब सैनी से खास बातचीत, देखना ना भूलें...
आज रात 9 बजे: GTC News पर होगी CM नायाब सैनी से खास बातचीत, देखना ना भूलें...