चंडीगढ़, भारत: हरियाणा पुलिस ने रैपर बादशाह के विवादित गाने 'TATEERE' के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से सैकड़ों लिंक हटवा दिए हैं। आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह हाल ही में अपने गाने 'TATEERE' को लेकर विवादों में घिर गए थे, क्योंकि इसके कथित आपत्तिजनक बोलों पर आपत्ति जताई गई थी।
अधिकारियों के अनुसार, अब तक कुल 857 लिंक हटाए जा चुके हैं, जिनमें यूट्यूब के 154 वीडियो और इंस्टाग्राम की 703 रील्स शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजने के बाद की गई, जिसमें गाने के सभी वर्जन—री-अपलोड और शॉर्ट क्लिप्स—हटाने के निर्देश दिए गए थे।
Haryana Police have ramped up their crackdown on Badshah's controversial track Tateeree, taking stringent action across online platforms. Panchkula Police reported that 857 links related to the song have been removed so far, including 154 videos on YouTube and 703 Instagram… pic.twitter.com/yifZv5i22u
— NewsX World (@NewsX) March 23, 2026
महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा को ठेस न पहुंचे
हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी सामग्री को राज्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक या प्रतिबंधित किया जा सकता है और बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी चेतावनी दी है कि वे इस गाने से जुड़े किसी भी कंटेंट को शेयर या क्रिएट न करें। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिबास कबीराज ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके अकाउंट्स ब्लॉक किए जा सकते हैं।
It seems Badshah’s latest Haryanvi track ‘Tateeree’ is causing quite a stir in Haryana. The song, which was released on March 1, 2026, has landed the rapper in serious legal trouble. Police across the state have gone full throttle, removing 857 links related to the track from the… pic.twitter.com/HHCo0s4hS4
— The Statesman (@TheStatesmanLtd) March 23, 2026
गाने से जुड़ी ऑनलाइन एक्टिविटी पर है पुलिस की नजर
यह मामला पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के बाद जांच के अधीन है। पुलिस टीमें गाने से जुड़े ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख रही हैं और इसे शेयर करने वालों की पहचान कर रही हैं। 'TATEERE' गाना इस महीने रिलीज के बाद से ही विवादों में रहा है। इस पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए समन जारी किया था। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस गाने और बादशाह की कड़ी आलोचना करते हुए इसे “अक्षम्य” बताया था।
#WATCH | Panchkula, Haryana | On Singer & Rapper Badshah facing legal trouble and public backlash regarding his Haryanvi song ‘Tateeree’ released on March 1, 2026, Haryana State Women Commission Chairperson Renu Bhatia says, “We gave a chance to Badshah. We had summoned him on 5… pic.twitter.com/4UgAxBAA5a
— ANI (@ANI) March 19, 2026
विवाद बढ़ने पर दी थी बादशाह ने सफाई
विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए कहा कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा, “मैं हरियाणा से हूं और मुझे अपनी हरियाणवी पहचान पर गर्व है। मेरा किसी महिला या बच्चे के बारे में गलत बोलने का कोई इरादा नहीं था।” इससे पहले 6 मार्च को पंचकूला में बादशाह के खिलाफ आपत्तिजनक बोल और दृश्य इस्तेमाल करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
‘TATEEREE गाने पर बढ़ा विवाद, महिला आयोग ने रैपर बादशाह की गिरफ्तारी के दिए आदेश...#Badshah #TateereeSong #BadshahControversy #WomensCommission #HaryanaNews #TrendingNews #GTCnews #GTCbharathttps://t.co/FLH7g0K60X
— GTC NEWS (@gtcnewsonline) March 13, 2026