फगवाड़ा, पंजाब: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने 116 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा के चरणों में शीश नवाया और प्रदेश सहित देश के कारीगरों, शिल्पकारों एवं मेहनतकश लोगों के सम्मान और कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कारीगरों के हुनर, मेहनत और योगदान को सम्मान देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कारीगर देश की अर्थव्यवस्था और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कौशल को पहचान देना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने 116 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा के चरणों में शीश नवाया और कारीगरों के हुनर व सम्मान को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
"प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 30 लाख कारीगर जुड़ चुके हैं। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के माध्यम से इसमें ₹5,000 अतिरिक्त जोड़कर कारीगरों को सम्मान और आर्थिक संबल दिया है।"
#NayabSinghSaini #VishwakarmaPuja #PMVishwakarma #Haryana #Punjab
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 9, 2026
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से 30 लाख कारीगर जुड़े
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत अब तक 30 लाख कारीगर जुड़ चुके हैं। यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों और आर्थिक सहायता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने भी कारीगरों के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना शुरू की है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त ₹5,000 की राशि जोड़कर कारीगरों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
"विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर उन्नति हो, यही मंगलकामना है।"
#Haryana #NayabSinghSaini
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 9, 2026
कारीगरों के हुनर और आत्मनिर्भरता पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और शिल्पकला का प्रतीक माना जाता है। उनके आदर्श हमें श्रम, कौशल और रचनात्मकता का सम्मान करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को आधुनिक तकनीक और बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने हुनर के दम पर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
Add GTC Bharat on Google