चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने गुरुवार, 12 नवंबर को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 31 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। इसके साथ ही AAP अब तक पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से 71 पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
पार्टी की दूसरी सूची में जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला और मालवा क्षेत्र की कई अहम विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें जसवीर सिंह गढ़ी, डॉ. केएनएस कांग, डॉ. सुहानी डोडा, गुरमीत सिंह मीत हेयर और नितिन कोहली जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
AAP की दूसरी सूची में इन 31 उम्मीदवारों को मिला टिकट
आम आदमी पार्टी ने सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, दीनानगर से शमशेर सिंह और कादियां से गुरिकबल सिंह माहल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, फतेहगढ़ चूड़ियां से हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा), राजा सांसी से सोनिया मान, मजीठा से तलवीर सिंह गिल, अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू और पट्टी से जसवांकर सिंह गिल (जस्सा पट्टी) को टिकट दिया गया है।
दोआबा क्षेत्र में भुलत्थ से हरसिमरन सिंह, कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा, फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, फिल्लौर से हरजोत कौर लोहिया, शाहकोट से बलवीर सिंह पाला जलालपुर और मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से वनीत धीर, जालंधर कैंट से दीपक बाली और आदमपुर से पवन कुमार टीनू को उम्मीदवार बनाया गया है। नवांशहर से रॉबी कंग को टिकट मिला है।
VIDEO | Punjab CM Bhagwant Mann (@BhagwantMann) says, "Today, during the PAC meeting, there was an in-depth discussion and deliberation regarding the 2027 Punjab Assembly election tickets. Before this, the committee responsible for selecting candidates had reviewed survey reports and public feedback collected from various sources to understand which candidates were preferred by the public and how people viewed the Aam Aadmi Party's way of working. The PAC subsequently approved each name individually. The entire PAC is currently in the meeting. Today, 31 constituencies have been finalised, and 31 candidates have been selected. Earlier, we had already finalised 40 candidates. So, the total number has now reached 71 candidates..."
#PunjabElections #AAP #BhagwantMann
— Press Trust of India (@PTI_News) November 12, 2026
इसके अलावा चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, दाखा से डॉ. केएनएस कांग और जगरांव से सरवजीत कौर मानुके को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मालवा क्षेत्र में अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा, बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, लंबी से रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां, बठिंडा ग्रामीण से गोपाल सिंह, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और शुतराणा से वनींदर कौर लूंबा को टिकट दिया गया है।
AAP announces 31 candidates for 2027 Punjab Assembly elections
Read @ANI Story | https://t.co/R7WZunFPt8
#AAP #PunjabElections2027 #CandidateList https://t.co/tdPwBoNk84
— ANI Digital (@ani_digital) November 12, 2026
Aam Aadmi Party releases the second list of 31 candidates for the upcoming Punjab Assembly elections. https://t.co/RsxeV79jZG
— ANI (@ANI) November 12, 2026
पहली सूची में भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों के नाम थे
इससे पहले 31 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से और मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया था। पहली सूची में गुरप्रीत सिंह बनांवाली को सरदूलगढ़, कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा और भगवंत मान को धूरी से मैदान में उतारा गया था।
पंजाब की 117 सीटों पर 2027 में होगा चुनाव
पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में सरकार बनाई थी। अब 2027 के चुनाव को देखते हुए पार्टी समय से पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है, ताकि प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार और संगठन मजबूत करने का पर्याप्त समय मिल सके। दूसरी सूची के साथ पार्टी ने अब तक 71 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शेष 46 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है।
Add GTC Bharat on Google