गुरुग्राम, हरियाणा: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने के मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने तत्काल संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि आरोपी कल्याण बैसला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद आयोग ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने सेक्टर-55-56 थाना प्रभारी और एसीपी अमित भाटिया से बात की। आयोग के मुताबिक, वीडियो में एक युवक कथित तौर पर महिला का पीछा करता दिखाई दे रहा है। पीड़िता से व्यक्तिगत रूप से बातचीत के दौरान भी महिला ने आरोपी पर कुछ समय से पीछा करने और परेशान करने का आरोप लगाया।प्रियदर्शिनी ने कहा कि यह गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ गंभीर हिट एंड रन मामला है और आयोग ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है।
#WATCH | Gurugram's Golf Course Road accident case | Haryana State Women Commission Chairperson Usha Priyadarshini says, "The Commission took immediate cognisance of the matter. We spoke to the SHO of Sector 55-56 Police Station and later to ACP Amit Bhatia. By then, details of… pic.twitter.com/pdulwS0gDX
— ANI (@ANI) September 15, 2026
आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कल्याण बैसला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसे राजस्थान के दौसा जिले से पकड़ा गया और अब उसे गुरुग्राम लाया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, यानी हत्या के प्रयास से संबंधित प्रावधान, जोड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, इस धारा में अधिकतम 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
VIDEO | Woman biker hit-and-run case: Kalyan Bainsla, the car driver accused of hitting a woman biker, was arrested from Rajgarh in Rajasthan on Tuesday, police said, two days after his speeding Ciaz allegedly rammed into her Aprilia RS 457, sending her skidding on the road.… pic.twitter.com/0fFc1e7Lcz
— Press Trust of India (@PTI_News) September 15, 2026
On September 15, 2026, Gurugram Police arrested 33-year-old Kalyan Bainsla of Palwal, Haryana, for allegedly ramming a woman biker with a car on Golf Course Road on September 13. Police registered a suo motu case after a video of the incident surfaced online. CCTV analysis led to… pic.twitter.com/dSkNCqxn9r
— IANS (@ians_india) September 15, 2026
पीड़िता ने आरोपी के दावों को किया खारिज
इस मामले में पीड़िता सिया ने भी मंगलवार को वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोपी चालक के उन दावों को खारिज किया, जिनमें उसने कहा था कि महिला बार-बार बाइक की गति बढ़ा-घटा रही थी और वाहनों को ‘पिंच’ कर रही थी। सिया ने सवाल उठाया कि अगर उसे लगता था कि बाइक सवार महिला तेजी से चल रही है या गति कम-ज्यादा कर रही है, तो उसे उसका पीछा करने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने आरोपी के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि उसे पता नहीं था कि दोपहिया वाहन पर महिला सवार थी। सिया ने कहा कि उनके लंबे बाल चोटी में बंधे थे और आरोपी ने वाहन पास लाकर इशारे किए तथा बाइक रोकने को कहा था।
#WATCH | Delhi: Gurugram's Golf Course accident case | Victim Sia says, "I posted the video on Sunday night... In that video and its caption, I explicitly mentioned the vehicle number, the name of the registered owner, and even his father's name. I believe that level of detail is… pic.twitter.com/rvEbwllJbh
— ANI (@ANI) September 15, 2026
महिला आयोग ने सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
उषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि आयोग ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि “हमारी बेटियों और बहनों” के साथ इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। मामले की जांच जारी है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने पीड़िता के दक्षिण दिल्ली के कालकाजी स्थित आवास पर पहुंचकर उसका विस्तृत बयान भी दर्ज किया था। पुलिस अब वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
हरियाणा में बदमाशी नहीं चलेगी, कोई भी हो- कानून को तोड़ने वाले पर कार्रवाई जरूर होगी। pic.twitter.com/8Mtgq1L4X8
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) September 14, 2026
Add GTC Bharat on Google