चंडीगढ़,पंजाब: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी 31 अक्टूबर 2026 की तारीख वाले घोषणा-पत्र में 40 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी और पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर वाले इस दस्तावेज़ में विधानसभा क्षेत्र का नाम, सीट नंबर और उम्मीदवार का नाम दिया गया है। सूची में माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की कई अहम सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने चुनाव से काफी पहले अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव, संधवां कोटकपूरा से उम्मीदवार

जारी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। धूरी सीट पर उनकी उम्मीदवारी को इस सूची के सबसे अहम नामों में से एक माना जा रहा है। वहीं, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा, एसएएस नगर से कुलवंत सिंह और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार बनाया गया है। लुधियाना की अलग-अलग सीटों से भी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

इन 40 विधानसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

पार्टी की ओर से जारी दस्तावेज़ में शामिल 40 उम्मीदवारों की पूरी सूची इस प्रकार है:

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
1 बटाला अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) 
2 अजनाला कुलदीप सिंह धालीवाल
3 अमृतसर दक्षिण डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
4तरनतारनहरमीत सिंह संधू
5खेमकरण सरवन सिंह धुन
6नकोदर इंदरजीत कौर मान
7करतारपुर बलकार सिंह
8दसूहा करमबीर सिंह घुम्मन
9उर्मर

जसवीर सिंह राजा गिल

10होशियारपुर ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा
11चब्बेवाल इशांक कुमार चब्बेवाल
12गढ़शंकर जय किशन सिंह रौड़ी
13बलाचौर संतोष कटारिया
14रूपनगर दिनेश चड्ढा
15एसएएस नगर कुलवंत सिंह
16फतेहगढ़ साहिब लखबीर सिंह राय
17अमलोह गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग
18समराला जगतार सिंह दियालपुरा
19लुधियाना पूर्व दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
20आत्म नगर कुलवंत सिंह सिद्धू
21लुधियाना मध्य अशोक पराशर पप्पी
22लुधियाना पश्चिम संजीव अरोड़ा
23लुधियाना उत्तर चौधरी मदन लाल बग्गा
24पायलमनविंदर सिंह ग्यासपुरा
25निहाल सिंह वालामनजीत सिंह बिलासपुर
26बाघा पुराना अमृतपाल सिंह सुखानंद
27मोगा डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
28धर्मकोट देविंदर जीत सिंह लाडी ढोस
29जलालाबाद जगदीप कंबोज गोल्डी
30फाजिल्का नरिंदरपाल सिंह सवना
31मुक्तसर जगदीप सिंह काका बराड़
32कोटकपूरा कुलतार सिंह संधवां
33जैतो अमोलक सिंह
34तलवंडी साबो बलजिंदर कौर
35सरदूलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली
36भदौड़ लाभ सिंह उगोके
37मेहल कलां कुलवंत सिंह पंडोरी
38अमरगढ़ जसवंत सिंह गज्जन माजरा
39धूरीभगवंत मान
40पटियालाअजीतपाल सिंह कोहली
चुनाव से पहले उम्मीदवार घोषित करने की रणनीति

आम आदमी पार्टी ने चुनाव से काफी पहले उम्मीदवारों के नाम सामने रखकर उन्हें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में काम करने का समय देने की रणनीति अपनाई है। इससे उम्मीदवारों को स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

इससे पहले 30 अक्टूबर को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक हुई थी। इसमें राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया शामिल हुए थे। पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लिया था। 

पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव की तैयारी

बैठक के बाद भगवंत मान ने कहा था कि उम्मीदवारों के चयन में जनता की राय और सर्वेक्षणों को अहमियत दी जाएगी। पार्टी ने संकेत दिया था कि मौजूदा विधायकों के कामकाज और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता को भी टिकट देने का आधार बनाया जाएगा। 

पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का लक्ष्य राज्य में अपनी सरकार को दोबारा सत्ता में लाना होगा। पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब बाकी सीटों के लिए पार्टी की अगली घोषणाओं पर नजर रहेगी।