गुरुग्राम, हरियाणा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम सेशन कोर्ट में पेश किया। उन्हें कथित 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी जीएसटी (GST) लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को ED ने दिनभर चली छापेमारी के बाद मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की गई।
अधिकारियों के अनुसार, ED की टीमों ने शनिवार सुबह दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें से चार स्थान संजीव अरोड़ा और उनकी कंपनियों से जुड़े थे, जबकि एक कार्यालय Hampton Sky Realty Limited का था, जो एजेंसी की जांच के दायरे में है।
#WATCH | Haryana | Punjab Minister Sanjeev Arora brought to ED office in Gurugram after the sessions court granted 7 days of remand. pic.twitter.com/WHqkqvQf8J
— ANI (@ANI) May 9, 2026
फोन खरीद के नकली बिल तैयार करने का आरोप
ED का आरोप है कि अरोड़ा ने अपनी कंपनी के जरिए दिल्ली स्थित फर्जी फर्मों से 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन खरीद के नकली बिल तैयार किए। इन लेनदेन का इस्तेमाल गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक हासिल करने के लिए किया गया।
वहीं, Hampton Sky Realty Limited ने ED की कार्रवाई और अरोड़ा की गिरफ्तारी पर बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी को न्यायपालिका और कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।
#WATCH | Haryana | Gurugram sessions court grants a 7-day remand of Punjab Minister Sanjeev Arora after the ED presented him before the court seeking 10 days of remand He was arrested earlier today in an ongoing Prevention of Money Laundering Act (PMLA) case. pic.twitter.com/PoY1RPS3Zu
— ANI (@ANI) May 9, 2026
कंपनी ने खुद को “GST फ्रॉड का शिकार” बताया
कंपनी ने कहा कि उसने मई 2023 में केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और PLI योजना के तहत मोबाइल फोन निर्यात कारोबार शुरू किया था। कंपनी के मुताबिक, UAE भारतीय मोबाइल निर्यात का बड़ा बाजार है और उसकी सभी निर्यात गतिविधियां वैध थीं। कंपनी ने खुद को “GST फ्रॉड का शिकार” बताया।
इस गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
VIDEO | Delhi: On ED raids at the residence of Punjab Minister Sanjeev Arora, AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "... Modi ji is targeting Punjab in particular. Injustice is being served to the people of Punjab."(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/avzAYA20xv
— Press Trust of India (@PTI_News) May 9, 2026
“पंजाब BJP के निशाने पर है”
केजरीवाल ने मीडिया से कहा, “जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, CBI और ED भ्रष्टाचार रोकने के बजाय विपक्षी नेताओं को डराने और उन्हें BJP में शामिल कराने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड भी उसी दिशा में एक कदम है।” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ED की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि “पंजाब BJP के निशाने पर है।”
पीएम मोदी की औरंगजेब नीति पंजाब में नहीं चलेगी- संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह ने भी गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ED कॉन्ट्रैक्ट किलर की तरह काम कर रही है। एक के बाद एक राज्यों में विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जा रहे हैं और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पंजाब में चुनाव से पहले BJP यही प्रयोग दोहरा रही है। तीन बार रेड के बावजूद संजीव अरोड़ा के यहां से कुछ नहीं मिला, फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया। पीएम मोदी की औरंगजेब जैसी नीति पंजाब में नहीं चलेगी।”
#WATCH | AAP MP Sanjay Singh says, "ED is acting like a contract killer. State after state, raids are being done on rivals and they are being jailed. This has become the trend of ED. Their experiment in other states is being replicated in Punjab by PM Modi, ahead of elections.… https://t.co/XcNIodnLVt pic.twitter.com/GsyzJreCrx
— ANI (@ANI) May 9, 2026