तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) के महासचिव आधारव अर्जुन ने सत्तारूढ़ DMK पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अभिनेता से राजनेता बने TVK प्रमुख विजय की राजनीति में एंट्री से घबराई हुई है।
एक सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन ने कहा कि DMK भले ही आत्मविश्वास दिखाने का दावा कर रही हो, लेकिन तिरुचि ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में शीर्ष नेतृत्व की भारी मौजूदगी कुछ और ही संकेत देती है। उन्होंने कहा, “वे (DMK) कहते हैं कि उन्हें TVK या विजय से डर नहीं है। फिर भी तिरुचि ईस्ट, जहां विजय चुनाव लड़ रहे हैं, वहां मुख्यमंत्री और मंत्री सुबह की सैर करके वोट जुटा रहे हैं।”
Tiruchirappalli, Tamil Nadu | At a party workers’ meeting, TVK General Secretary Aadhav Arjuna says, "... They (DMK) claim they are not afraid of TVK or Vijay. Yet, in the Trichy East constituency where Vijay is contesting, the Chief Minister and ministers are conducting morning… pic.twitter.com/ISVbm6B79b
— ANI (@ANI) April 3, 2026
आधारव अर्जुन ने DMK पर लगाए कई आरोप
स्थानीय प्रतिनिधित्व पर निशाना साधते हुए अर्जुन ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र के मौजूदा विधायक ने पूरे कार्यकाल में क्षेत्र की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा, “जो विधायक पांच साल तक अपने क्षेत्र में नहीं आया, वह अब सामने आ रहा है। लोगों को उसका नाम तक नहीं पता।” उन्होंने यह भी कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच यह दूरी राज्य के कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है।
विजय पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट से लडेंगे चुनाव
विजय दो सीटों—पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला क्रमशः DMK के मौजूदा विधायक आरडी शेखर और इनिगो एस इरुदयराज से है। पेरंबूर सीट 2016 तक CPI(M) का गढ़ मानी जाती थी, जबकि आरडी शेखर 2019 के उपचुनाव में जीत के बाद से इस सीट पर काबिज हैं।
Chennai, Tamil Nadu: On TVK's induction of 150 functionaries, General Secretary TVK Aadhav Arjuna says, "... Both DMK and AIADMK have failed the people. They pretend to oppose each other, but in reality, they operate with an understanding. We all know the role of Panneerselvam in… pic.twitter.com/OE6dgNfYab
— ANI (@ANI) April 3, 2026
TVK ने 'एंटी-ड्रग प्रोटेक्शन जोन' बनाने का किया वादा
TVK ने अपने घोषणापत्र में “एंटी-ड्रग प्रोटेक्शन जोन” बनाने और छात्रों के लिए मासिक सहायता देने का वादा किया है। विजय ने स्नातकों के लिए ₹4,000 और डिप्लोमा धारकों के लिए ₹2,000 मासिक सहायता देने की घोषणा की है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।
STORY | Discrepancies surface in Vijay's affidavits filed at Perambur, Trichy EastDiscrepancies have surfaced in two separate election affidavits submitted by actor and TVK founder Vijay, potentially inviting legal and political scrutiny ahead of the assembly elections.READ:… pic.twitter.com/jGIjIdv2ON
— Press Trust of India (@PTI_News) April 3, 2026
राज्य में त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होगा
राज्य में मुख्य मुकाबला DMK-नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) और AIADMK-नेतृत्व वाले NDA के बीच माना जा रहा है। हालांकि, अभिनेता से नेता बने विजय इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।