मयिलादुथुरै, तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टानलिन (M.K. Stalin) ने मंगलवार को 2026 विधानसभा चुनाव से पहले अपने जनसंपर्क अभियान के तहत मयिलादुथुरै जिले के Sirkazhi शहर में स्थानीय लोगों से बातचीत की और डीएमके गठबंधन के लिए समर्थन मांगा। स्टालिन ने सुबह के समय सर्काज़ी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक किया।
इस दौरान वे एक छोटी चाय की दुकान पर रुके, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और डीएमके व उसके सहयोगियों के पक्ष में वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री को लोगों के साथ चाय साझा करते, अभिवादन करते और अनौपचारिक बातचीत करते देखा गया। उनके रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुटे, जिनमें से कई ने उनके साथ सेल्फी ली और समर्थन जताया। स्टालिन, कोलाथुर (Kolathur) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वो राज्य भर में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क बना रहे हैं।
Mayiladuthurai, Tamil Nadu: Tamil Nadu Chief Minister M.K. Stalin is actively campaigning in Sirkazhi to support DMK-allied MDMK candidate Senthil Selvan. A DMK public meeting is scheduled for 4 PM today at Soorakkadu, near Sirkazhi, and will cover six assembly constituencies pic.twitter.com/qFeSsvW9hx
— IANS (@ians_india) April 7, 2026
स्टालिन ने बीजेपी मंत्रियों पर साधा निशाना
इससे पहले सोमवार को स्टालिन ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने अल्पसंख्यक अधिकारों, संघीय फंडिंग आवंटन और प्रस्तावित तीन-भाषा नीति जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि ये कदम राज्य और उसके लोगों के हितों को कमजोर करते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा एक पोस्ट में स्टालिन ने तमिलनाडु आने वाले बीजेपी मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से इन मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। उन्होंने लिखा, “क्या आप तमिलनाडु में यह कहकर प्रचार करने को तैयार हैं कि हम तीन-भाषा नीति लागू करेंगे? तमिलनाडु को कितना फंड दिया गया है और बीजेपी शासित ‘पसंदीदा’ राज्यों को कितना? क्या आप इसे पारदर्शी तरीके से बताने को तैयार हैं?”
பா.ஜ.க. MLA-வைத் தேர்ந்தெடுத்தால்தான் மதுரைக்கு மெட்ரோ தருவோம் என்று பேரம் பேசுவதும், பிளாக்மெயில் செய்வதும்தான் மகாராஷ்டிர முதலமைச்சரின் வேலையா?அரசியலமைப்பின் மீது உறுதிமொழி ஏற்ற ஒரு முதலமைச்சர், எதிர்க்கட்சி ஆளும் மாநிலத்தில் வந்து இப்படி பேசுவதற்கு வெட்கப்பட வேண்டும்.நிதி… https://t.co/VdDkctg3e8
— M.K.Stalin - தமிழ்நாட்டை தலைகுனிய விடமாட்டேன் (@mkstalin) April 7, 2026
2026 के एफसीआरए संशोधन विधेयक की आलोचना
स्टालिन ने 2026 के एफसीआरए संशोधन विधेयक की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि यह खासकर ईसाई संस्थाओं सहित अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाता है। उन्होंने पूछा, “क्या आप इस संशोधन को पूरी तरह वापस लेंगे या अगले हफ्ते इसे पारित करेंगे?”
उन्होंने एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (Edappadi K. Palaniswami) की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वह दिल्ली से इन सवालों के जवाब ला सकते हैं। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।