कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक सिटी स्थित भाजपा कार्यालय में ‘जनता दरबार’ लगाया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
इससे पहले सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि बंगाली संस्कृति एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता ने पश्चिम बंगाल को ऐसे शासन से “मुक्त” कराया है, जिसने कथित तौर पर बंगाली संस्कृति को दबाने का काम किया।
CM Suvendu Adhikari has started a Janata Darbar to hear grievances from all commoners. BJP won't run the Govt like Mamata Banerjee's supreme VIP culture. pic.twitter.com/dugd7aW2cL
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) May 18, 2026
सोशल मीडिया पर साझा की बंगाली संस्कृति की झलक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, “विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर और बंगाल पुनर्जागरण के महान सपूतों के योगदान से दुनिया भर में सम्मानित बंगाली संस्कृति अब फिर से अग्रिम पंक्ति में होगी, क्योंकि पश्चिम बंगाल की जनता ने राज्य को ऐसे शासन से मुक्त किया है जिसने जानबूझकर बंगाली संस्कृति का गला घोंटा और विदेशी व पिछड़ी संस्कृति थोपने की कोशिश की।”
उन्होंने यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस पोस्ट पर दी थी, जिसमें पांच देशों के दौरे के दौरान स्वीडन में बंगाली संस्कृति की झलक दिखाई गई थी।
The Glorious Bengali Culture admired Worldwide, thanks to the contributions of Revered personalities like Vishwa Kabi Rabindranath Tagore and other Great Sons of the Soil during the Bengal Renaissance, would again be at the forefront, because the People of West Bengal have… https://t.co/YsAjgoqVSo
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 17, 2026
चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटें जीतक रचा इतिहास
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने बड़ी बढ़त दर्ज करते हुए 294 सदस्यीय विधानसभा में 206 सीटें जीतीं। पिछली बार भाजपा को 77 सीटें मिली थीं। वहीं तृणमूल कांग्रेस, जिसने पिछले चुनाव में 212 सीटें जीती थीं, इस बार 80 सीटों पर सिमट गई। 8 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक तौर पर सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया था।
इसके बाद उन्होंने राज्यपाल आरएन रवि से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और भवानीपुर से तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया। इसे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना गया।
STORY | Bengal: Suvendu Adhikari holds first 'janata darbar' after becoming CMWest Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari on Monday held his first ‘janata darbar' after assuming office, hearing people's demands and grievances at a BJP office here.READ: https://t.co/ks0c3sab5u pic.twitter.com/S8XF4codwZ
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
शपथ समारोह में मोजूद रहे कई वरिष्ठ नेता
राज्यपाल आरएन रवि ने कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सुवेंदु अधिकारी ने इसे राज्य के लिए नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए कहा कि 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद “सोनार बांग्ला” युग की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है।
उन्होंने X पर लिखा, “आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति व समृद्धि के ‘डबल इंजन’ युग की शुरुआत है। ‘सोनार बांग्ला’ का दौर अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है।”
Add GTC Bharat on Google