Logo

बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: April 27th 2026 07:02 PM

बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"
बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"

नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य के मतदाताओं से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 'अराजकता और कुशासन' से मुक्त होने का आह्वान किया और कहा कि बंगाल के पास अपनी पुरानी पहचान वापस पाने का अवसर है। नॉर्थ 24 परगना में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यह आपका मौका है कि आप TMC की अराजकता और कुशासन से मुक्त हों और बंगाल की गौरवशाली पहचान को पुनर्स्थापित करें।"

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस परियोजना को रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और TMC—सभी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को रोकने का प्रयास किया, लेकिन डबल इंजन सरकार आई और आज भव्य मंदिर बन चुका है। उत्तर प्रदेश में शासन व्यवस्था में बदलाव का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि राज्य अब दंगों, कर्फ्यू और माफिया के प्रभाव से मुक्त हो चुका है।

आज यूपी गुंडा-माफिया मुक्त हो गया- सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश गुंडा-माफिया मुक्त हो गया है। अब वहां न कर्फ्यू लगता है, न दंगे होते हैं। इससे पहले हुगली में प्रचार के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने “लव जिहाद” और “लैंड जिहाद” जैसी घटनाओं का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ दल पर चुप रहने का आरोप लगाया।

लव जिहाद, लैंड जिहाद की घटनाओं पर TMC चुप है- योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा, “ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़ती हैं और इफ्तार का आयोजन करती हैं। यहां किसी भी हिंदू त्योहार से पहले कर्फ्यू लगा दिया जाता है। लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन TMC चुप है।” उन्होंने 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति से तुलना करते हुए कहा कि पहले वहां भी गुंडागर्दी और दंगे आम थे, लेकिन बीजेपी सरकार आने के बाद हालात बदल गए।

यूपी में माफिया पर चलता है बुलडोजर- योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति भी ऐसी ही थी। गुंडागर्दी थी, माफिया समानांतर सरकार चलाते थे। त्योहारों से पहले दंगे होते थे। 2017 में डबल इंजन सरकार आई और सब खत्म हो गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “कोई भी माफिया किसी व्यापारी को धमका नहीं सकता। अगर ऐसा हुआ तो उत्तर प्रदेश के बुलडोजर उनकी हड्डियां तोड़ देंगे।"

29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा मतदान, 4 मई को मतगणना

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार सोमवार को समाप्त हो रहा है। 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। पहले चरण में राज्य में 93.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसे रिकॉर्ड बताया जा रहा है। TMC और BJP दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।





ताज़ा समाचार
बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"
बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"
लद्दाख के लोगों की पुरानी मांग पूरी, 5 नए जिलों के गठन पर लगी मुहर...
लद्दाख के लोगों की पुरानी मांग पूरी, 5 नए जिलों के गठन पर लगी मुहर...
चेन्नई में संगीतकार जेम्स वसंथन की कार में तोड़फोड़, CCTV खंगाले जाएंगे
चेन्नई में संगीतकार जेम्स वसंथन की कार में तोड़फोड़, CCTV खंगाले जाएंगे
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: हाई कोर्ट में सेंगर की अपील पर मई में सुनवाई...
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: हाई कोर्ट में सेंगर की अपील पर मई में सुनवाई...
इज़राइली पीएम के भ्रष्टाचार मामले में गवाही टली, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला...
इज़राइली पीएम के भ्रष्टाचार मामले में गवाही टली, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला...
AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, रिजिजू बोले, 'NDA में स्वागत'
AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, रिजिजू बोले, 'NDA में स्वागत'
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा: 10 दिनों में 27 हमले
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा: 10 दिनों में 27 हमले
पश्चिम बंगाल: जगतदल में TMC-BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, 4 आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल: जगतदल में TMC-BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, 4 आरोपी गिरफ्तार
देशभर में लू का कहर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'जेब में प्याज' रखने की दी अनोखी सलाह...
देशभर में लू का कहर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'जेब में प्याज' रखने की दी अनोखी सलाह...
ममता और कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा हमला, आतंकवाद पर दिया बयान...
ममता और कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा हमला, आतंकवाद पर दिया बयान...