रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बस्ती में लगी भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर, दर्जनों लोग बेघर

By  Preeti Kamal March 5th 2026 11:04 AM -- Updated: March 5th 2026 01:19 PM

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिल्ली मैट्रो के रिठाला मैट्रो स्टेशन के पास स्थित झुग्गी बस्तियों में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आग में 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं और दर्जनों लोग बेघर हो गए।

सुबह करीब 4:15 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद Delhi Fire Services (DFS) की 15 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। धिकारियों के अनुसार, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

यह घटना घनी आबादी वाले झुग्गी इलाके में हुई, जिसे आमतौर पर बंगाली बस्ती कहा जाता है। यह बस्ती मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के परिसर के बीच स्थित है। DFS अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पिछले साल भी लगी थी यहां भाषण आग

पिछले चार महीनों में रिठाला की झुग्गियों में यह दूसरी बड़ी आग की घटना है, जो दिल्ली की अनौपचारिक बस्तियों में लगातार मौजूद सुरक्षा खतरों को उजागर करती है। पिछले साल नवंबर में भी इसी इलाके में भीषण आग लगी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Delhi Fire Services के अनुसार, आग को नियंत्रित करने के लिए फायरफाइटिंग और कूलिंग ऑपरेशन चलाए गए। मौके से एक शव बरामद हुआ था, जबकि एक घायल बच्चे को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था।

 आग बुझाने के लिए कुल 29 दमकल गाड़ियां तैनात थीं

S. K. Dua, जो कि दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी हैं, ने बताया कि आग बुझाने के लिए कुल 29 दमकल गाड़ियां तैनात की गई थीं। कई घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया, “मौके पर फायर टेंडर भेजे गए और आग की तीव्रता को देखते हुए इसे मीडियम कैटेगरी की आग घोषित किया गया।”

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.