14 साल बाद खत्म हुई परिवारों की दूरी, कृष्णा-कश्मीरा शाह ने सुनीता मामी से मांगी माफी...

By  Preeti Kamal April 25th 2026 03:50 PM -- Updated: April 25th 2026 02:09 PM

मुंबई, महाराष्ट्र: टीवी शो Laughter Chefs 3 के सेट पर भावनाएं उस समय चरम पर पहुंच गईं, जब अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ भावुक मिलन हुआ। कलर्स टीवी द्वारा जारी नए प्रोमो में सुनीता आहूजा शो में सरप्राइज एंट्री करती नजर आती हैं और कृष्णा को आवाज देती हैं।

कृष्णा तुरंत उनकी ओर दौड़ते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। यह पल जल्द ही भावुक हो जाता है, जब कृष्णा कहते हैं कि 14 साल बीत गए हैं, इसके बाद वह झुककर उनके पैर छूते हैं। भावुक माहौल के बीच भी कृष्णा ने अपने अंदाज में मजाक किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पैरों में “पार्किंग स्पेस” मिल गया है और अब दो गाड़ियों की पार्किंग करनी है—जिसका इशारा उन्होंने खुद और अपनी पत्नी कश्मीरा शाह की ओर किया।

कश्मीरा शाह ने भावुक होकर मांगी माफी

इस दौरान कश्मीरा शाह भी भावुक नजर आईं और सुनीता आहूजा से माफी मांगते हुए कहा, “आई एम सॉरी।” जानकारी के लिए बता दें कि दोनों परिवारों के बीच विवाद 2018 में शुरू हुआ था, जब कश्मीरा शाह के एक ट्वीट—जिसमें पैसों के लिए डांस करने वालों” का जिक्र था। इस टिप्पणी को सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर समझ लिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच दूरी बढ़ गई थी।

बाद में कृष्णा अभिषेक ने सफाई दी थी कि यह ट्वीट गोविंदा के लिए नहीं, बल्कि उनकी बहन आरती सिंह के संदर्भ में था। हालांकि, इस गलतफहमी के चलते दोनों परिवारों के बीच लंबे समय तक विवाद बना रहा।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.