विजन-2047: हरियाणा में आयुष सेवाओं के विस्तार पर सरकार का बड़ा फोकस

विजन-2047 के तहत हरियाणा सरकार ने आयुष सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने आयुष समीक्षा बैठक में योगशालाओं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और हर्बल गार्डन परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए।

By  Preeti Kamal August 7th 2026 11:45 AM -- Updated: August 7th 2026 11:13 AM

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विजन-2047 के तहत राज्य में आयुष सेवाओं के विस्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि "2047 तक हरियाणा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है।" उन्होंने आयुष सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि "सुरक्षित आहार" अभियान के तहत अब तक 847 आयुष योग सहायकों, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

स्वास्थ्य परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योगशालाओं के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने, राज्यभर में हर्बल गार्डन विकसित करने तथा आयुष से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

सरकार का मानना है कि आयुष सेवाओं के विस्तार, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने से हरियाणा को वर्ष 2047 तक देश के अग्रणी स्वास्थ्य राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

Related Post

हरियाणा के युवाओं को स्टार्टअप की राह दिखाएगी ‘युवा उद्यमी यात्रा’, CM सैनी ने किया शुभारंभ
हरियाणा: 25 सितंबर से फिर शुरू होगी अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना, गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ
लाडो-लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ; जानें नई पात्रता और आवेदन की जानकारी
युवा उद्यमिता को मिलेगी नई दिशा: 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में युवा उद्यमियों से रूबरू होंगे CM नायब सैनी
प्रॉपर्टी आईडी शिकायतों पर CM सैनी सख्त, बोले- CMO तक शिकायत पहुंची तो अधिकारी पर होगी कार्रवाई
हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होगा 5 मिनट का योग ब्रेक, 50 कर्मचारियों पर एक को मिलेगा प्रशिक्षण

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.