फगवाड़ा में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, कारीगरों के सम्मान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और हरियाणा सरकार की अतिरिक्त 5,000 रुपये सहायता का उल्लेख किया।

By  Preeti Kamal November 9th 2026 07:00 PM -- Updated: November 9th 2026 06:07 PM

फगवाड़ा, पंजाब: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने 116 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा के चरणों में शीश नवाया और प्रदेश सहित देश के कारीगरों, शिल्पकारों एवं मेहनतकश लोगों के सम्मान और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कारीगरों के हुनर, मेहनत और योगदान को सम्मान देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कारीगर देश की अर्थव्यवस्था और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कौशल को पहचान देना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से 30 लाख कारीगर जुड़े

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत अब तक 30 लाख कारीगर जुड़ चुके हैं। यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों और आर्थिक सहायता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने भी कारीगरों के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना शुरू की है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त ₹5,000 की राशि जोड़कर कारीगरों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

कारीगरों के हुनर और आत्मनिर्भरता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और शिल्पकला का प्रतीक माना जाता है। उनके आदर्श हमें श्रम, कौशल और रचनात्मकता का सम्मान करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को आधुनिक तकनीक और बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने हुनर के दम पर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Related Post

पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन का उद्घाटन, ओम बिरला की मौजूदगी में CM नायब सैनी ने दिया एकजुटता का संदेश
महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज के आधुनिक युग में भी उतने ही प्रासंगिक: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
दुबई पहुंचे हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल, महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में होंगे शामिल
हरियाणा में मेट्रो विस्तार की दिशा में कदम, बल्लभगढ़-पलवल परियोजना की रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी
हरियाणा के कन्वेंशन सेंटर के लिए सिंगापुर पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, वैश्विक बुनियादी ढांचे का लिया जायजा
हरियाणा के हर गांव का संकल्प बने ‘विकसित भारत’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.