नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 Live: GTC Network का बड़ा आयोजन, पंजाब के विकास मॉडल पर मंथन...

‘नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026’ का उद्देश्य पंजाब के विकास मॉडल को नई दृष्टि देना है। कार्यक्रम में उद्योग, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल परिवर्तन और निवेश की संभावनाओं जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मंच सरकार, उद्योग जगत और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाते हैं तथा राज्य के समग्र विकास के लिए नई नीतियों और सुझावों का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

By  Preeti Kamal June 18th 2026 12:09 PM -- Updated: June 18th 2026 05:45 PM

Jun 18, 2026 05:45 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: केंद्रीय मंत्री अमन अरोड़ा ने भाजपा पर साधा निशाना...

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में केंद्रीय मंत्री अमन अरोड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां-वहां लोगों को परेशान किया जा रहा है। वहां ईडी की रेड हो रही है। ये भाजपा की रणनीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को पंजाब से कोई लेना-देना नहीं है। 

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की समस्याओं को न कांग्रेस जानती है और न ही भाजपा। नए पंजाब के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि  पंजाब से पलायन रुके, किसानों को उसकी फसल की सही कीमत मिले और महिलाओं को सम्मान-सत्कार मिले। बुजुर्गों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया हो, यही होगी नए पंजाब की तस्वीर।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी एक ही रणनीति है और वो है- ईमानदारी। हम ईमानदारी से आगे बढ़ रहे हैं।

Jun 18, 2026 05:33 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'हम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं'- कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा,

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी और चुनाव की तैयारी से जुड़े कई अहम सवालों का जवाब दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में होने वाले चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब के बारे में कुछ नहीं पता। कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी फूट है।

आम आदमी पार्टी के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि पार्टी में एकजुटता है, जो अन्य पार्टियों में नहीं है। आप पार्टी में एकता का भाव है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि फिर भी आम आदमी पार्टी को लेकर जो भी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं वो विरोधियों की हरकत है।


Jun 18, 2026 05:15 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: नौजवानों को नौकरी, महिलाओं का सम्मान, बुजुर्गों का इलाज होगा, किसानों को सही दाम मिलेगा, वो होगा नया पंजाब- मुख्यमंत्री मान

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी नजर में नए पंजाब की परिभाषा कुछ ऐसी होगी जब पंजाब के हर नौजवान के पास उसकी डिग्री के हिसाब से नौकरी होगी, महिलाओं का सम्मान-सत्कार होगा, बुजुर्गों का इलाज होगा, किसानों की फसलों को सही दाम मिलेगा, व्यापारियों को काम करने का माहौल मिलेगा, बाजार के बीच रोनक हो, वही होगा नया पंजाब।


Jun 18, 2026 05:07 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: भाजपा को लेकर मुख्यमंत्री मान ने कही कड़वी बातें...

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा पंजाब से जितनी नफरत करती है उतना कोई पार्टी नहीं करती। आए दिन पंजाब को लेकर खबरें आती रहती हैं। भाजपा का बस चले तो वो राष्ट्रीय गान से पंजाब शब्द तक हटा दें। केंद्र सरकार पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए भगवंत मान ने बोला पंजाब कई बार उठा है कई बार गिरा है। पंजाब ने कभी भीख नहीं मांगी।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म सिटी का प्लान बन रहा है। हमारा पंजाब बहुत खूबसूरत है। फिल्म की शूटिंग के लिए हम एक मैकेनिज्म तैयार कर रहे हैं। इसके बाद आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा कि वो किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे।

Jun 18, 2026 04:59 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: बेअदबी कानून के विरोध पर मुख्यमंत्री मान ने कही ये बात...

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में बेअदबी कानून का विरोध करने वाले SGPC पर कहा कि बेअदबी कानून सख्त कानून है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग करप्शन करते हैं वो कभी ऐसा कानून नहीं बनने देंगे जिससे उनको कोई नुकसान हो। इसलिए बेअदबी कानून बिल्कुल सही है।

सुखबीर सिंह बादल से जुड़े एक सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि उन्हें लोगों ने नकारा है। नशाखोरी पर भगवंत मान ने कहा कि कई कानून बनाए गए हैं। पंजाब के नौजवानों को नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने पंजाब के नौजवानों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब वो पलायन न करें। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल लीग भी शुरु करने वाले हैं।

Jun 18, 2026 04:49 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: मुख्यमंत्री मान ने शिक्षा पर चर्चा करते हुए दी कई अहम जानकारी

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में मुख्यमंत्री ने एक बच्ची का ज़िक्र किया कि फीस बढ़ाने की वजह से उसने खुदकुशी कर ली। पंजाब सरकार ने सिर्फ़ 5 फीसदी स्कूल फीस बढ़ाने का प्रावधान किया, स्कूलों की मनमर्जी नहीं चलेगी। विद्या कोई व्यापार नहीं है, इस पर सरकार पूरी तरह से निगरानी रखेगी।

Jun 18, 2026 04:42 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: पंजाब में पहले किसानों को बिजली नहीं मिलती थी- मुख्यमंत्री मान

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज किसानों को बिजली की सुविधा मिल रही है, पानी की सुविधा, पॉवर प्लान्ट, नई सड़कें यह सब नया पंजाब है। हम अंडरग्राउंड बिजली देने के सुविधा पर काम कर रहे हैं। बेअदबी कानून बनाया, इसमें 50 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया और उम्र कैद का भी प्रावधान किया गया।


Jun 18, 2026 04:37 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: विपक्ष का रवैया चाचा-भतीजे जैसा है- मुख्यमंत्री भगवंत मान

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि दिल्ली में विपक्ष जैसे अरविंद केजरीवाल के पीछे है, वैसे ही पंजाब में मेरे पीछे लगे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में कल ही नौकरियों के लेटर दिए हैं, जिसमें कोई सिफारशी नहीं है, सारा काम ईमानदारी से हुआ है। पंजाब के स्कूल अत्याधुनिक हैं, टीचर्स को देश-विदेश में शिक्षा तकनीक को समझने के लिए भेजा जा रहा है। 

Jun 18, 2026 04:32 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए हम तैयार हैं'- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब चुनाव पर कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयारी है। भाजपा की राजनीति पर सीएम मान ने कहा कि वो लोगों को आपस में लड़वाते हैं, पंजाब के लोग सब समझते हैं। महिलाओं के मंगलसूत्र की बात करते हैं। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके भी कई नेता भाजपा में हैं। मुख्यमंत्री मान ने विपक्ष पर प्रहार उन पर पंजाब को लूटने का आरोप लगाया।


Jun 18, 2026 04:22 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'पंजाब ने अपने हृदय में सारी पीड़ा झेली है, आज पंजाब नंबर-1 है'- डॉक्टर रबीन्द्र नारायण

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में GTC Network के प्रबंध निदेशक-अध्यक्ष डॉक्टर रबीन्द्र नारायण ने कहा कि पंजाब के लोग हर हाल में खुश रहते हैं। वो दुनिया को खुश रखने की ताकत रखते हैं। देश-विदेश में पंजाब के लोगों ने खूब नाम कमाया है। इस अवसर पर डॉक्टर रबीन्द्र नारायण और GTC Network की सह-संस्थापक-सीईओ पल्लवी श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस उच्च-स्तरीय मुलाकात ने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को और बढ़ा दिया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और पंजाब के विकास, शिक्षा, निवेश तथा भविष्य की संभावनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया और उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


Jun 18, 2026 04:11 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'बच्चे बहुत सेंसेटिव होते हैं, उनकी बात सुनें, तभी नशामुक्त होगा पंजाब'- डॉ कौर

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में नशे की लत्त पर डॉ कौर ने कहा कि हर बच्चे को नशे से बचाना हमारा लक्ष्य है। बच्चे बहुत सेंसेटिव होते हैं, जब उनकी कोई बात न सुने तो वो अकेला महसूस करता है। इस बात का ध्यान रखें, बच्चों की बात सुनें, उन्हें अकेला न महसूस होने दें। पेंशन (वृद्धा, विधवा पेंशन) के विषय पर डॉ कौर ने कहा कि 1000 रुपए महीना जो पेंशन सरकार द्वारा दी जा रही है उसमें किसी तरह की कटौती नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मान सरकार सभी बुजुर्गों को पेंशन की सुविधा दे रही है।

महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर डॉ कौर ने कहा कि मान सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि पंजाब में महिलाओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

Jun 18, 2026 04:04 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: महिलाओं को जागरुक करने में मान सरकार ने निभाई अहम भूमिका- डॉ. बलजीत कौर

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में डॉ बलजीत कौर ने सूबे में भगवंत सिंह मान सरकार की प्रशंसा की और कहा कि उनकी कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे महिलाओं को काफी लाभ मिलता है। प्रदेश में होने वाली महिला विरोधी घटनाओं के सवाल पर जवाब देते हुए कौर ने कहा कि कई घटनाओं के पीछे कुत्सित सोच भी होती है। समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने में मान सरकार ने कड़ी मेहनत की है। पहले लोग कहते थे कि लड़कियों की शादी कर दो, पढ़ाने की क्या ज़रुरत है। लेकिन अब मान सरकार ने लोगों की सोच बदली है, अब शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। अब स्कूलों में बेसिक सुविधाएं मौजूद है, जिससे पंजाब में शिक्षा का स्तर बढ़ा है। माता-पिता भी बच्चों को पढ़ाने के हक़ में हैं।

आंगनवाड़ी वर्कर्स के बारे में डॉ कौर ने कहा कि जब उनकी नौकरी लग जाती है और फिर शादी होने के बाद उनकी नौकरी ट्रांसफर नहीं होता था। मान सरकार ने इस समस्या का समाधान किया। अगर आप ज़मीनी स्तर पर जाएंगे तो आपको पता चलेगा कि अब हर आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। नई आंगनवाड़ी खुल रही हैं।

Jun 18, 2026 03:55 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: महिलाएं कमज़ोर नहीं होती, उन पर सामाजिक दबाव होता है- डॉ बलजीत कौर

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में डॉक्टर बलजीत कौर भी शामिल हुईं। उनके बारे में बता दें कि वो एक भारतीय राजनेता और नेत्र रोग विशेषज्ञ (आई सर्जन) हैं। वह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाब की मलोट विधानसभा सीट से निर्वाचित हुईं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में नेत्र शल्य चिकित्सक के रूप में सेवाएं दीं। वर्तमान में वह पंजाब की प्रमुख महिला नेताओं में शामिल हैं और राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

कॉन्क्लेव में बलजीत कौर ने अपने काम पर बात की कि कैसे वो राजनीतिक और डॉक्टरी पेशे दोनों को सफलतापूर्वक मैनेज करती हैं। उन्होंने महिलाओं के कमज़ोर होने वाली बात को मिथ्या बताया बल्कि औरतें बहुत मजबूत होती है। महिलाओं को सामाजिक बंदिशों की वजह से कमज़ोर बता दिया जाता है, जबकि सच्चाई यह नहीं है। अगर उन्हें बेहतर मौक़े मिलें तो वो भी खूब तरक्की करती हैं।


Jun 18, 2026 03:40 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'पंजाब सर्व साझी एकता की बात करता है, भाजपा लोगों को अलग करती है'- सांसद कांग

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में सांसद मालविंदर सिंह कांग ने पंजाब की राजनीति और आगामी चुनाव पर कहा कि पंजाब सर्व साझी एकता की बात करता है और भाजपा लोगों को अलग करने का काम करती है। ऐसे में पंजाब में भाजपा के लिए कोई जगह नहीं है। अकाली दल पर सांसद कांग ने कहा कि पंजाब की जनता उन्हें भी नहीं स्वीकार कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब में भगवंत सिंह मान ने बहुत काम किया है। 

Jun 18, 2026 03:35 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'हम पंजाब की बेहतरी के लिए खड़े हैं'- सांसद कांग

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में सांसद कांग ने कहा कि वो आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ खड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाईयों पर भी कई सवाल खड़े किए। वहीं, आम आदमी पार्टी की मजबूती और संगठन में एकता की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा राजनीतिक चुनावों के लिए तैयार रहती है।

भगवंत मान की सरकार ने पंजाब में कई बुनियादी काम किए हैं। इनमें बुजुर्गों का सत्कार, शिक्षा और रोजगार आदि विषय शामिल हैं। पंजाब इलेक्शन पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुकाबला कांग्रेस के साथ होगा। भाजपा ने हमेशा लोगों को बांटने का काम किया है, इसलिए भाजपा की चाल पंजाब में नहीं चलेगी।

Jun 18, 2026 03:25 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'हमारा संविधान चर्चा को बहुत महत्व देता है'- सांसद मालविंदर सिंह कांग

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में पंजाब की आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से सांसद मालविंदर सिंह कांग भी शामिल हुए। सवाल-जवाब के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में चर्चा को बहुत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।


Jun 18, 2026 03:12 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'इतिहास को जवाब देना होगा, सीएम भगवंत मान एक सच्चे व्यक्ति हैं'- शिक्षा मंत्री

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बारे में कहा कि वो एक सच्चे इंसान हैं। अपनी सरकार उन्होंने गुरु के चरणों में रख दी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में प्रवेश करने के लिए तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में ऐसे बदलाव किए जाएंगे, जिनसे विद्यार्थियों की सोचने-समझने की क्षमता विकसित हो सके और वे अपने दिमाग का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करना सीख सकें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाया जा रहा है, ताकि बच्चे केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान और तकनीकी कौशल भी विकसित कर सकें। इन बदलावों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार करना और उन्हें आधुनिक तकनीक आधारित दुनिया में सफल बनने के योग्य बनाना है।

Jun 18, 2026 03:05 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: शिक्षा मंत्री ने स्कूल फीस की बढ़ोत्तरी पर दी जानकारी...

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में पंजाब के शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूलों को 5 फीसदी फीस बढ़ाने का अधिकार है। वो भी तब जब उन्हें ये बताना होगा कि उन्होंने स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कौन से उपकरण खरीदे हैं। क्या उन्होंने कम्प्यूटर खरीदे हैं, या और कोई चीज जिससे पढ़ने वाले छात्रों को कोई लाभ मिल सके।


Jun 18, 2026 03:01 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: एंटी ड्रंग कैरिकुलम पर शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जताई चिंता...

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'एंटी ड्रंग कैरिकुलम' पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि 80 फीसदी बच्चे कहते हैं कि अगर एक बार नशा कर लिया तो फिर वो एक आदत बन जाता है।

Jun 18, 2026 02:57 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'पंजाब सरकार टीचर्स पर इनवेस्ट करते हैं'- शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस

'नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026' में शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार टीचर्स पर इनवेस्ट करते हैं। हम टीचर्स को देश-विदेश भेजते हैं जिससे उन्हें एक अलग तरह का अनुभव प्राप्त होता है। पंजाब के टीचर्स जब वापस आते हैं तो वो अपने अनुभव का इस्तेमाल यहां के छात्र-छात्रों पर करते हैं जिससे उनके भविष्य को बेहतर तरीके से संवारा जा सके।


Jun 18, 2026 02:47 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: 'आज पंजाब, केरल से आगे है'- शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

'नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026' में शामिल हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षा के स्तर पर बात करते हुए कहा कि आज पंजाब में शिक्षा का मॉडल देश-विदेश में प्रसिद्ध है। विरोधियों के तंज पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि उन्होंने अपने समय में क्या काम किया है वो उन्हें मालूम है। आज स्कूलों की दशा बेहतर है, आज स्कूल चमक रहे हैं। वर्ल्ड बैंक ने 650 करोड़ रुपए दिए क्योंकि आज पंजाब नंबर-1 पर है।

अगले 6 महीने में पंजाब में स्कूलों की स्थिति और बेहतर होगी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले 6 महीनें में स्कूलों की अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे इसमें स्कूलों की स्थिति और बेहतर होगी। हर स्कूल में बेसिक चीजें तो होनी ही चाहिए साथ में चरणबद्ध तरीके से हम आने वाले समय में और तरक्की करेंगे।


Jun 18, 2026 02:35 PM

नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026: GTC Network के दरवाज़े हर हुनर के लिए खुले हैं- डॉ. रबीन्द्र नारायण

GTC Network के प्रबंध निदेशक-अध्यक्ष डॉक्टर रबीन्द्र नारायण ने कहा कि यह नेटवर्क हर हुनर का स्वागत करता है।

मोहाली, पंजाब: पंजाब के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से GTC Network द्वारा आयोजित ‘नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026’ एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आ रहा है। इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव में पंजाब सरकार के शीर्ष नेतृत्व, नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक साथ जुटे और राज्य के विकास, निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा होगी।

इस भव्य आयोजन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्य आकर्षण हैं। उनके अलावा पंजाब सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और प्रमुख हस्तियां भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। इनमें वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर तथा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

'GTC Network' ने किया मेहमानों का भव्य स्वागत

कॉन्क्लेव के दौरान 'GTC Network' के प्रबंध निदेशक-अध्यक्ष रबीन्द्र नारायण व सह-संस्थापक-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पल्लवी श्रीवास्तव ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। दोनों ही मीडिया उद्योग में अपने नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के लिए जाने जाते हैं। श्री रबीन्द्र नारायण के नेतृत्व में GTC नेटवर्क ने समाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। वहीं, पल्लवी श्रीवास्तव के नेतृत्व में नेटवर्क ने डिजिटल और प्रसारण मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार किया है।

विकास, निवेश और युवाओं के भविष्य पर चर्चा

‘नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026’ का उद्देश्य पंजाब के विकास मॉडल को नई दृष्टि देना है। कार्यक्रम में उद्योग, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल परिवर्तन और निवेश की संभावनाओं जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मंच सरकार, उद्योग जगत और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाते हैं तथा राज्य के समग्र विकास के लिए नई नीतियों और सुझावों का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

GTC Network: विश्वसनीय पत्रकारिता का मजबूत मंच

'GTC Network' देश के तेजी से उभरते मीडिया समूहों में शामिल है, जिसने समाचार, जनहित के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। नेटवर्क का उद्देश्य केवल समाचारों का प्रसारण करना नहीं, बल्कि समाज, सरकार और नागरिकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना भी है। ‘नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026’ भी इसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है, जहां पंजाब के वर्तमान और भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है।

पंजाब के विकास एजेंडे को मिला नया मंच

राजनीतिक विश्लेषकों और उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉन्क्लेव पंजाब के विकास एजेंडे, निवेश आकर्षित करने की रणनीतियों और युवाओं के लिए नए अवसरों पर सार्थक चर्चा का मंच बनेगा। राज्य के नीति निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है। ‘नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संवाद, विचार और सहयोग का एक सशक्त प्रयास माना जा रहा है।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.