मोहाली, पंजाब: पंजाब के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से GTC Network द्वारा आयोजित ‘नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026’ एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आ रहा है। इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव में पंजाब सरकार के शीर्ष नेतृत्व, नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक साथ जुटे और राज्य के विकास, निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा होगी।

इस भव्य आयोजन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्य आकर्षण हैं। उनके अलावा पंजाब सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और प्रमुख हस्तियां भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। इनमें वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर तथा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

'GTC Network' ने किया मेहमानों का भव्य स्वागत

कॉन्क्लेव के दौरान 'GTC Network' के प्रबंध निदेशक-अध्यक्ष रबीन्द्र नारायण व सह-संस्थापक-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पल्लवी श्रीवास्तव ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। दोनों ही मीडिया उद्योग में अपने नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के लिए जाने जाते हैं। श्री रबीन्द्र नारायण के नेतृत्व में GTC नेटवर्क ने समाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। वहीं, पल्लवी श्रीवास्तव के नेतृत्व में नेटवर्क ने डिजिटल और प्रसारण मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार किया है।

विकास, निवेश और युवाओं के भविष्य पर चर्चा

‘नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026’ का उद्देश्य पंजाब के विकास मॉडल को नई दृष्टि देना है। कार्यक्रम में उद्योग, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल परिवर्तन और निवेश की संभावनाओं जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मंच सरकार, उद्योग जगत और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाते हैं तथा राज्य के समग्र विकास के लिए नई नीतियों और सुझावों का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

GTC Network: विश्वसनीय पत्रकारिता का मजबूत मंच

'GTC Network' देश के तेजी से उभरते मीडिया समूहों में शामिल है, जिसने समाचार, जनहित के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। नेटवर्क का उद्देश्य केवल समाचारों का प्रसारण करना नहीं, बल्कि समाज, सरकार और नागरिकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना भी है। ‘नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026’ भी इसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है, जहां पंजाब के वर्तमान और भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है।

पंजाब के विकास एजेंडे को मिला नया मंच

राजनीतिक विश्लेषकों और उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉन्क्लेव पंजाब के विकास एजेंडे, निवेश आकर्षित करने की रणनीतियों और युवाओं के लिए नए अवसरों पर सार्थक चर्चा का मंच बनेगा। राज्य के नीति निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है। ‘नवीन पंजाब कॉन्क्लेव 2026’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संवाद, विचार और सहयोग का एक सशक्त प्रयास माना जा रहा है।