तमिलनाडु चुनाव: एमके स्टालिन ने Sirkazhi में की मॉर्निंग वॉक, स्थानीय लोगों के साथ साझा की चाय...

By  Preeti Kamal April 7th 2026 11:57 AM -- Updated: April 7th 2026 11:39 AM

मयिलादुथुरै, तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टानलिन (M.K. Stalin) ने मंगलवार को 2026 विधानसभा चुनाव से पहले अपने जनसंपर्क अभियान के तहत मयिलादुथुरै जिले के Sirkazhi शहर में स्थानीय लोगों से बातचीत की और डीएमके गठबंधन के लिए समर्थन मांगा। स्टालिन ने सुबह के समय सर्काज़ी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक किया।

इस दौरान वे एक छोटी चाय की दुकान पर रुके, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और डीएमके व उसके सहयोगियों के पक्ष में वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री को लोगों के साथ चाय साझा करते, अभिवादन करते और अनौपचारिक बातचीत करते देखा गया। उनके रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुटे, जिनमें से कई ने उनके साथ सेल्फी ली और समर्थन जताया। स्टालिन, कोलाथुर (Kolathur) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वो राज्य भर में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क बना रहे हैं।

स्टालिन ने बीजेपी मंत्रियों पर साधा निशाना

इससे पहले सोमवार को स्टालिन ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने अल्पसंख्यक अधिकारों, संघीय फंडिंग आवंटन और प्रस्तावित तीन-भाषा नीति जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि ये कदम राज्य और उसके लोगों के हितों को कमजोर करते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा एक पोस्ट में स्टालिन ने तमिलनाडु आने वाले बीजेपी मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से इन मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। उन्होंने लिखा, “क्या आप तमिलनाडु में यह कहकर प्रचार करने को तैयार हैं कि हम तीन-भाषा नीति लागू करेंगे? तमिलनाडु को कितना फंड दिया गया है और बीजेपी शासित ‘पसंदीदा’ राज्यों को कितना? क्या आप इसे पारदर्शी तरीके से बताने को तैयार हैं?”

2026 के एफसीआरए संशोधन विधेयक की आलोचना

स्टालिन ने 2026 के एफसीआरए संशोधन विधेयक की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि यह खासकर ईसाई संस्थाओं सहित अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाता है। उन्होंने पूछा, “क्या आप इस संशोधन को पूरी तरह वापस लेंगे या अगले हफ्ते इसे पारित करेंगे?”

उन्होंने एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (Edappadi K. Palaniswami) की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वह दिल्ली से इन सवालों के जवाब ला सकते हैं। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.