जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम - घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह प्रतिकूल मौसम और बारिश के बावजूद गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।

By  Mangala Tiwari July 11th 2026 07:39 PM

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह प्रतिकूल मौसम और बारिश के बावजूद गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों के समाधान का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 250 लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं और कहा कि किसी भी जरूरतमंद को घबराने की आवश्यकता नहीं है, सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।


भूमि विवादों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश:

जनता दर्शन में कई महिलाओं ने पारिवारिक भूमि विवाद और दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पारिवारिक मामलों में पैमाइश और आवश्यक जांच कर निष्पक्ष समाधान कराया जाए। साथ ही यदि किसी गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


गंभीर बीमारियों के इलाज में मिलेगी सहायता:

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों से उपचार का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पात्र मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।


गोशाला में की गोसेवा:

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करते हुए प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की गोशाला पहुंचकर गोवंश की सेवा की और अपने हाथों से उन्हें गुड़ और रोटी खिलाई।


Related Post

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का महिलाओं पर बड़ा दांव, ₹40 हजार से 33% आरक्षण तक 10 बड़े ऐलान
योगी सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बनीं उषा देवी, स्वयं सहायता समूह से मिली नई पहचान
योगी सरकार के निपुण मॉडल को समझने गाजियाबाद पहुंचे पांच देशों के प्रतिनिधि, 11 परिषदीय विद्यालयों में देखा कक्षा शिक्षण
राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी पर बैठक रोके जाने का संतों का आरोप, सीबीआई जांच की मांग
लखनऊ में 3,572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, प्राविधिक सहायक और मंडी सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी
स्कूल में स्कार्फ या हिजाब की अनुमति नहीं, ड्रेस कोड से मजबूत होता है धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत: इलाहाबाद हाई कोर्ट

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.