कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब हर कुंतल पर 125 रुपये लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं यानी राशन कोटेदारों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है।

By  Mangala Tiwari September 16th 2026 01:01 AM

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं यानी राशन कोटेदारों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित होने वाले खाद्यान्न पर कोटेदारों को 25 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त राज्य मार्जिन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से प्रदेश के राशन विक्रेताओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।



100 रुपये के आधारभूत लाभांश के बाद और 25 रुपये:


वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि इससे पहले 1 सितंबर 2026 के आदेश के तहत उचित दर विक्रेताओं के आधारभूत लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति कुंतल किया था। अब इसके अतिरिक्त 25 रुपये प्रति कुंतल का राज्य मार्जिन दिए जाने से कोटेदारों की आय में और बढ़ोतरी होगी। 




वितरण खर्च से घट रही थी कोटेदारों की बचत:


वर्तमान व्यवस्था में खाद्यान्न की सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के चलते राशन वितरण की प्रक्रिया में कोटेदारों को विभिन्न खर्च वहन करने पड़ते हैं। इसके कारण उनकी मासिक बचत अत्यंत सीमित रह जाती थी। ऐसे में अतिरिक्त राज्य मार्जिन मिलने से उन्हें प्रत्यक्ष वित्तीय राहत मिलेगी और परिवार का भरण-पोषण पहले की तुलना में आसान होगा।



जुलाई से लागू होगा फैसला, 9 माह में 168.75 करोड़ का खर्च:


कैबिनेट के इस फैसले को जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जुलाई 2026 से मार्च 2027 तक 9 माह के लिए राज्य सरकार पर 168.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। पूरे वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित व्यय करीब 225 करोड़ रुपये होगा। प्रदेश में सालाना औसतन 90 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया जाता है।


Related Post

अखिलेश के चुनाव न लड़ने के ऐलान पर राजभर का हमला, बोले- नेता हो तो मैदान में आओ, दो-दो हाथ कर लो
दसवें दीपोत्सव पर रामायण के रंग में रंगेगी अयोध्या, दीवारों पर उकेरे जा रहे श्रीराम कथा के प्रसंग
पीलीभीत में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, वैक्सीन से इंसुलिन तक बनेंगी आधुनिक दवाएं
साक्षरता कर्मियों का बकाया मानदेय मिलेगा, योगी सरकार ने 64 जिलों को जारी किए करीब ₹397.19 करोड़
गोंडा में सीएम योगी ने लाभार्थियों को सौंपे आवास की चाभी और सहायता चेक, खुशी से खिले चेहरे
आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जनता दर्शन में सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.