"सोनार बांग्ला युग शुरू", जनता दरबार में बोले सुवेंदु अधिकारी

By  Preeti Kamal May 18th 2026 02:20 PM -- Updated: May 18th 2026 01:27 PM

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक सिटी स्थित भाजपा कार्यालय में ‘जनता दरबार’ लगाया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

इससे पहले सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि बंगाली संस्कृति एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता ने पश्चिम बंगाल को ऐसे शासन से “मुक्त” कराया है, जिसने कथित तौर पर बंगाली संस्कृति को दबाने का काम किया।

सोशल मीडिया पर साझा की बंगाली संस्कृति की झलक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, “विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर और बंगाल पुनर्जागरण के महान सपूतों के योगदान से दुनिया भर में सम्मानित बंगाली संस्कृति अब फिर से अग्रिम पंक्ति में होगी, क्योंकि पश्चिम बंगाल की जनता ने राज्य को ऐसे शासन से मुक्त किया है जिसने जानबूझकर बंगाली संस्कृति का गला घोंटा और विदेशी व पिछड़ी संस्कृति थोपने की कोशिश की।”

उन्होंने यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस पोस्ट पर दी थी, जिसमें पांच देशों के दौरे के दौरान स्वीडन में बंगाली संस्कृति की झलक दिखाई गई थी।

चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटें जीतक रचा इतिहास

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने बड़ी बढ़त दर्ज करते हुए 294 सदस्यीय विधानसभा में 206 सीटें जीतीं। पिछली बार भाजपा को 77 सीटें मिली थीं। वहीं तृणमूल कांग्रेस, जिसने पिछले चुनाव में 212 सीटें जीती थीं, इस बार 80 सीटों पर सिमट गई। 8 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक तौर पर सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया था।

इसके बाद उन्होंने राज्यपाल आरएन रवि से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और भवानीपुर से तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया। इसे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना गया।

शपथ समारोह में मोजूद रहे कई वरिष्ठ नेता

राज्यपाल आरएन रवि ने कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सुवेंदु अधिकारी ने इसे राज्य के लिए नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए कहा कि 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद “सोनार बांग्ला” युग की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है।

उन्होंने X पर लिखा, “आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति व समृद्धि के ‘डबल इंजन’ युग की शुरुआत है। ‘सोनार बांग्ला’ का दौर अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है।”

Related Post

Bengal Politics: ज्ञानेश कुमार को Padma Award देने की मांग, SIR विवाद के बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बयान
नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, ममता बनर्जी का कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन; उम्मीदवार के पीछे हटने के बाद ऐलान
WB Bypoll: नंदीग्राम में BJP का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी के करीबी की मां हसीरानी रथ को टिकट; रेजीनगर में शाश्वर सरकार पर भरोसा
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की 28 वर्षीय भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, बीरभूम स्थित घर में मिला शव
बीरभूम के होटल में भीषण आग, 8 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.